फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Screw stuck on five star hotel project, IVV and PDA expressed their right on the land

प्रयागराज : फाइव स्टार होटल प्रोजेक्ट पर फंसा पेच, इविवि और पीडीए ने जमीन पर जताया अपना-अपना हक

Sat, 11 Dec 2021 05:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Dec 2021 05:37 AM IST
सार

दान पर मिली इस जमीन का लीज रेंट विश्वविद्यालय प्रशासन को जमा करना था। सूत्रों के मुताबिक बीच में कुछ समय के लिए लीज रेंट जमा नहीं किया गया और यहीं से विवाद शुरू हो गया। वहीं, पीडीए ने इस दावे को खारिज किया है।

विज्ञापन
Prayagraj: Screw stuck on five star hotel project, IVV and PDA expressed their right on the land
Prayagraj News : प्रयागराज विकास प्राधिकरण। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के शहर में पहले फाइव स्टार होटल के प्रोजेक्ट पर संकट मंडराता नजर आ रहा है। जमीन को लेकर विवाद सामने आने के बढ़ाने के बाद पीडीए के लिए इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा पाना चुनौती साबित होगा। इस जमीन पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और पीडीए के अधिकारी अपना-अपना दावा जता रहे हैं। 

विज्ञापन


रसायन विभाग के पूर्व अध्यक्ष और जाने माने वैज्ञानिक प्रो. नीलरतन धर ने 1949 में अपना वेतन, मकान आदि तमाम वस्तुएं इविवि को दान में दी थीं। शीलाधर मृदा शोध संस्थान 1952 में अपनी पत्नी के नाम पर स्थापित किया था। मम्फोर्डगंज स्थित यह संस्थान रसायन विभाग का हिस्सा है। इविवि प्रशासन के सूत्रों कहना है कि जमीन शीलाधर संस्थान की है और विवि को प्रतिवर्ष एक रुपये की लीज पर दी गई थी।

विज्ञापन

Prayagraj: Screw stuck on five star hotel project, IVV and PDA expressed their right on the land
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
पीडीए न जताया अपना दावा

दान पर मिली इस जमीन का लीज रेंट विश्वविद्यालय प्रशासन को जमा करना था। सूत्रों के मुताबिक बीच में कुछ समय के लिए लीज रेंट जमा नहीं किया गया और यहीं से विवाद शुरू हो गया। वहीं, पीडीए ने इस दावे को खारिज किया है। पीडीए के अधिकारियों का कहना है कि जमीन को लेकर कोई विवाद नहीं है और मामला कोर्ट में चला गया। जमीन पीडीए के नाम पर है।

‘पीडीए जिस जमीन पर फाइव स्टार होटल बनाने जा रहा है, वह जमीन शीलाधर संस्थान से जुड़ी है। मामला जिला अदालत में विचाराधीन है। इविवि प्रशासन इस पर इसी दिशा में कार्य कर रहा है।’ डॉ. जया कपूर, पीआरओ, इविवि

‘अब जमीन प्राधिकरण के पास है। लीज कैंसिल हो चुकी है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।’ अजीत कुमार सिंह, सचिव, पीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed