फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Scooty rider head constable killed in truck collision, truck hit his scooty in Bara

प्रयागराज : ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार हेड कांस्टेबल की मौत, बारा में ट्रक ने उनकी स्कूटी में मारी टक्कर

Fri, 19 May 2023 05:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 May 2023 05:50 PM IST
सार

संतोष कुमार (54) निवासी बरमतपुर, भरसवां जनपद फतेहपुर इस समय बारा थाना में मुख्य आरक्षी के पद पर नियुक्त थे। उनकी ड्यूटी थाना करछना में लगाई गई थी। बृहस्पतिवार रात वह स्कूटी से ड्यूटी कर बारा थाने लौट रहे थे।

विज्ञापन
Prayagraj: Scooty rider head constable killed in truck collision, truck hit his scooty in Bara
accident in prayagraj - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की बृहस्पतिवार देर रात ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही बारा पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

संतोष कुमार (54) निवासी बरमतपुर, भरसवां जनपद फतेहपुर इस समय बारा थाना में मुख्य आरक्षी के पद पर नियुक्त थे। उनकी ड्यूटी थाना करछना में लगाई गई थी। बृहस्पतिवार रात वह स्कूटी से ड्यूटी कर बारा थाने लौट रहे थे। चित्रकूट-प्रयागराज मार्ग पर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक बड़ौदा बारा के सामने ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर बारा पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सीएचसी जसरा ले गई। यहां पर चिकित्सकों ने संतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया। कांस्टेबल की मौत से बारा थाना में शोक की लहर दौड़ गई है। इंस्पेक्टर बारा अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक कांस्टेबल के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed