फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Scientists raised questions on the report of Ganga water

Prayagraj : गंगाजल की रिपोर्ट पर वैज्ञानिकों ने उठाए सवाल, कहा- अधूरी... कई मानकों का सही उल्लेख नहीं

Sat, 22 Feb 2025 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Feb 2025 06:41 AM IST
सार

उनका कहना है कि रिपोर्ट अधूरी है। इसमें कई मानकों का सही से उल्लेख नहीं किया गया है। निष्कर्ष रूप में और अधिक डाटा सेट की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Prayagraj: Scientists raised questions on the report of Ganga water
गंगा जल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगाजल को लेकर केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड की रिपोर्ट पर जेएनयू समेत तीन विश्वविद्यालयों के पर्यावरण वैज्ञानिकों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि रिपोर्ट अधूरी है। इसमें कई मानकों का सही से उल्लेख नहीं किया गया है। निष्कर्ष रूप में और अधिक डाटा सेट की आवश्यकता है।

विज्ञापन


जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान स्कूल के सहायक प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि अमृत स्नान के दौरान के डाटा को देखेंगे तो उस समय ई.कोली बैक्टीरिया चरम पर होता है। इसलिए निष्कर्ष रूप में और अधिक डाटा सेट की आवश्यकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, स्नान के उद्देश्य से तीन माइक्रो ग्राम प्रति लीटर सुरक्षित है। हम कह सकते हैं कि पानी नहाने के लिए अच्छा है। लेकिन, संगम घाट के डाटा में बदलाव देखें तो पाएंगे कि यह तीन के आसपास उतार-चढ़ाव कर रहा है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान केंद्र के प्रो.उमेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट में दिखाए गए पानी में घुली ऑक्सीजन का स्तर अच्छा है। ऐसे में मौजूदा डाटा के आधार पर यह कहा जा सकता है कि त्रिवेणी संगम का पानी नहाने के लिए उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रो.आरके रंजन ने कहा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डाटा में काफी अंतर है। यह निष्कर्ष निकालना कि पानी नहाने के लिए असुरक्षित है, जल्दबाजी होगी। ऐसा ही दावा गढ़मुक्तेश्वर, गाजीपुर, बक्सर और पटना को लेकर भी किया गया है। उनके अनुसार ऐसा होने के कई कारण हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed