फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj : Sangh will insist on bridging the gap between Hindu-Muslim

Centenary Year : हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई पाटने पर जोर देगा संघ, शताब्दी वर्ष की तैयारी शुरू

Fri, 14 Oct 2022 04:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा राहुल शर्मा, प्रयागराज
राहुल शर्मा, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Oct 2022 04:33 AM IST
सार

Prayagraj : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के वर्ष 2025 में सौ वर्ष पूरे होने को लेकर संघ की ओर से अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गई है। शताब्दी वर्ष का असली रंग तभी निखरेगा जब भाजपा वर्ष 2024 में फिर से केंद्र की सत्ता पर काबिज हो।

विज्ञापन
Prayagraj : Sangh will insist on bridging the gap between Hindu-Muslim
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के वर्ष 2025 में सौ वर्ष पूरे होने को लेकर संघ की ओर से अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गई है। शताब्दी वर्ष का असली रंग तभी निखरेगा जब भाजपा वर्ष 2024 में फिर से केंद्र की सत्ता पर काबिज हो। भाजपा के तीसरी बार सत्ता में आने को लेकर प्रयागराज में संघ प्रमुख मोहन भागवत की अगुवाई में रणनीति बननी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


गौहनियां स्थित वात्सल्य स्कूल परिसर में मोहन भागवत एवं अन्य केंद्रीय पदाधिकारियों ने संघ के माध्यम से किए जाने वाले तमाम कार्यक्रमों का खाका खींचना शुरू कर दिया है। प्रयागराज में 16 से 19 अक्तूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के राजनीतिक गलियारे में तमाम मायने निकाले जाने लगे हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2025 में प्रयागराज के महाकुंभ के पूर्व वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संघ का एकजुटता पर मुख्य जोर रहेगा। कार्यकारी मंडल की बैठक में गांव-गांव संघ की शाखाएं लगाने सहित  हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई पाटने पर भी चर्चा होगी। स्वयंसेवक जब लोगों के बीच जाएं तो मजहबी दीवारा तोड़ना ही उनका एकमात्र लक्ष्य हो। जनमानस को समझाना होगा कि आपस में ही बिखरना छोड़कर समाज को जोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर प्रवास में संघ प्रमुख ने घर-घर तक स्वयंसेवकों की पहुंच सहित प्रत्येक परिवार में स्वयंसेवक तैयार करने का संदेश दिया था। शाखाओं का देश भर में विस्तार भी चार दिनी बैठक का लक्ष्य होगा। अगले एक वर्ष के दौरान विद्यार्थी वर्ग में भी पैठ बढ़ाने की तैयारी है। समाज एवं राष्ट्रीयता के नाते  हम सभी एक हैं। इसी मंत्र के साथ हमें आगे काम करना चाहिए। 

दक्षिण भारत के राज्यों पर संघ की विशेष नजर
संघ की तैयारी उन राज्यों को लेकर भी है, जहां अभी भाजपा सत्ता में नहीं है। इसमें अधिकतर दक्षिण भारत के ही राज्य हैं। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु आदि राज्यों में संघ की शाखाओं के विस्तार सहित देश के तमाम राज्यों की अनुसूचित जातियों को एकजुट कर उन्हें शाखाओं में लाए जाने की रणनीति भी संगमनगरी में बनेगी।


फिलहाल गौहनियां में संघ प्रमुख ने प्रवास के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 16 अक्तूबर की बैठक के तमाम एजेंडों पर चर्चा की। शुक्रवार को भी संघ प्रमुख के नेतृत्व में अगले एक वर्ष में किए जाने वाले तमाम कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। बताया जा रहा है कि कार्यकारी मंडल में लिए गए फैसलों पर बैठक के तुरंत बाद अमल शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed