{"_id":"61c9ff42863730037e5fa8a7","slug":"prayagraj-sangam-railway-station-will-be-three-years-old-today-allahabad-news-ald3236369101","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज तीन वर्ष का हो जाएगा प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज तीन वर्ष का हो जाएगा प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
आज तीन वर्ष को हो जाएगा प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन
प्रयागराज। वर्ष 2019 में लगे कुंभ मेले के पूर्व टर्मिनल के रूप में विकसित हुए प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन मंगलवार 28 दिसंबर को तीन वर्ष का हो जाएगा। तीसरे स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रेलवे स्टेशन पर आकर्षक विद्युत सजावट की गई। देश में बढ़ रहे ओमिक्रोन के बढ़ते मामले एवं प्रयागराज में लगे नाइट कर्फ्यू की वजह से इस वर्ष स्थापना दिवस पर रेलवे की ओर से कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं किया जा रहा है। हालांकि सेफ्टी सेमिनार जरूर आयोजित किया जा रहा है।
प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन जिसे पहले प्रयागघाट रेलवे स्टेशन के रूप में जाना जाता था, उसे कुंभ मेले के पूर्व ही टर्मिनल के रूप में विकसित किया गया। यहां कुल पांच प्लेटफार्म बनाए गए। कुंभ मेेले के पूर्व इस स्टेशन से लखनऊ के लिए एकमात्र पैसेंजर ट्रेन संचालित होती थी, लेकिन कुंभ मेला के दौरान यहां से गंगा गोमती, लखनऊ इंटरसिटी, नौंचदी, ऊंचाहार समेत 17 जोड़ी ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। इस बीच कोरोना की पहली और दूसरी लहर के बाद प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से वर्तमान समय 12 जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा है। कोहरे की वजह से तीन जोड़ी ट्रेनें निरस्त चल रही है। स्टेशन अधीक्षक अवधेश मणि पाठक ने बताया कि यहां रिटायरिंग रूम बनकर तैयार हो गया है। इसके अलावा फूड प्लाजा भी तैयार है। इसका उद्घाटन इसी वित्तीय वर्ष में होने की उम्मीद है।