Prayagraj Sangam : रोपवे निर्माण में सेना का पेच, सुरक्षा कारणों से नहीं मिली एनओसी, प्रोजेक्ट पर संकट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महाकुंभ से संबंधित महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में संगम पर रोपवे निर्माण भी शामिल है। इसके लिए 251 करोड़ रुपये का बजट भी निर्धारित कर दिया गया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तरफ से रोप वे निर्माण के लिए डीपीआर भी बनवाई जा रही है, जो इसी माह के आखिर तक तैयार होनी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगम पर बनने वाले रोपवे पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। रोपवे के लिए सेना की तरफ से एनओसी नहीं दी गई है। इसके कारण रोपवे के निर्माण को लेकर चल रहीं तैयारियां ढीली पड़ती नजर आ रही हैं। सेना की तरफ से एनओसी न दिए जाने के बाद पीडीए ने फिर से इसके लिए कवायद शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महाकुंभ से संबंधित महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में संगम पर रोपवे निर्माण भी शामिल है। इसके लिए 251 करोड़ रुपये का बजट भी निर्धारित कर दिया गया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तरफ से रोप वे निर्माण के लिए डीपीआर भी बनवाई जा रही है, जो इसी माह के आखिर तक तैयार होनी है। पीडीए सेना के साथ ही अन्य विभागों से भी एनओसी लेने में जुटा है।
पीडीए फिर से करेगा प्रयास
अभी तक सेना से एनओसी लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन में दिक्कत आ रही थी। किसी प्रकार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हुई, लेकिन सेना ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एनओसी देने से इन्कार कर दिया। पीडीए उपाध्यक्ष अरविंद चौहान के मुताबिक सेना ने कुछ आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इस कारण एनओसी नहीं मिल सकी है। पीडीए की तरफ से सेना की आपत्तियों को दूर करके फिर से एनओसी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
पीडीए की तरफ से संगम पर रोपवे निर्माण के लिए संगम और अरैल की तरफ से त्रिवेणी पुष्प के पास रोपवे के लिए स्टेशन बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें सेना के साथ ही भारतीय अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से एनओसी लेनी है। अन्य विभागों से एनओसी मिलने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं है लेकिन सेना से एनओसी लेने में पीडीए को सबसे अधिक मशक्कत करनी पड़ रही है।