{"_id":"5cd87a19bdec2207897f1cde","slug":"prayagraj-s-presiding-officer-vivek-s-death-during-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में पीठासीन अधिकारी विवेक की ड्यूटी के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में पीठासीन अधिकारी विवेक की ड्यूटी के दौरान मौत
Mon, 13 May 2019 01:25 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 13 May 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
Voters ink
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूराबाद के मकदूमपुर बूथ पर तैनात पीठासीन अधिकारी विवेकनंदन का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। हार्टअटैक के बाद उन्हें स्वरूपरानी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। बॉडी अस्पताल में ही रखी गई है। पुलिस ने घरवालों को सूचना भेज दी है। देर रात तक परिवार से कोई पहुंचा नहीं था। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम का निर्णय लिया जाएगा। इसके विपरीत उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन वीएस दुबे ने इस तरह की किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
55 वर्षीय विवेकनंदन लखनऊ के सरांयमाली चौक के रहने वाले थे और यहां एजी ऑफिस में नियुक्ति थी। मकदूमपुर बूथ पर ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में शाम 4.10 बजे एसआरएन ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इमरजेंसी में तैनात डॉ.कौशलेंद्र ने बताया कि उनकी रास्ते में ही मौत हो गई थी। उनकी जेब में हार्टअटैक की दवा थी। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें बूथ पर भी दिल का दौरा पड़ा था। उधर, विवेकनंदन की तबीयत और मौत से अफसर बेखबर रहे। कोई अफसर अस्पताल भी नहीं पहुंचा। एडीएम प्रशासन ने इस तरह की घटना से इंकार किया। वहीं डीएम और सीडीओ से लगातार बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका मोबाइल नहीं उठा।