कोरोना पॉजिटिव दो केस मिलने के बाद प्रयागराज के कपारी गांव में कर्फ्यू जैसी स्थिति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से पिता की तेरहवीं में शामिल होने के लिए आए युवक और उसके चचेरे भाई में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि के बाद शुक्रवार को कपारी गांव से लगी दो किमी एरिया को सील कर दिया गया। दशवीं पर मुंडन के दौरान सामूहिक रूप से बाल मुंडन कराने वाले रिश्तेदारों को भी क्वारंटीन करा दिया गया है। साथ ही दौ सौ से अधिक लोगों को जांच के लिए अस्पताल भिजवाया गया। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
कपारी गांव के अशोक कुमार मिश्रा की 14 अप्रैल को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। हादसे की जानकारी मिलने पर मुंबई वडाला ईस्ट व बांद्रा में रहने वाले उनके 20 वर्षीय पुत्र व 17 वर्षीय भतीजे घर वापसी के लिए प्रयास करने लगे। इस दौरान दोनों ने बनवाया और एक कार से 21 अप्रैल को शंकरगढ़ पहुंचे। अधीक्षक डॉ शैलेंद्र सिंह को जब जानकारी मिली तब उन्होंने दूसरे दिन 22 अप्रैल को दोनों का सेंपल जांच के लिए भेजा।
शुक्रवार को दोनों युवकों की कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक का कहना है कि हम दोनों लोगों को अधीक्षक की ओर से होम क्वारंटीन किए जाने पर घर के ही अलग एक कमरे में रहने की व्यवस्था की गई थी। शंकरगढ़ अधीक्षक ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिले दोनों युवकों को गंगापार के कोटवा बनी हॉस्पिटल में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
संक्रमित युवकों के भाई-बहन और मां को भेजा गया कालिंदीपुरम
दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद एसडीएम बारा कपारी गांव पहुंच गए। पॉजिटिव मिले युवक के घर में दो भाई दो बहन तथा मां हैं। तथा निखिल दो भाई-एक बहन व माता समेत करीब दो दर्जन लोग हैं। सभी को क्वारंटीन सेंटर कालिंदीपुरम भेजा गया है।
परिवार के आठ सदस्यों समेत कार चालक भी क्वारंटीन
मुंबई से जिस कार से दोनों युवक आए थे, वह जोकनई, माही पीढ़ी, कौंधियारा की है। उसका चालक मुंबई में रहकर ओला कैब चलाता था। पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार चालक को भी जांच के लिए कालिंदीपुरम में बने क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है। जबकि, कार चालक के घर के आठ सदस्यों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले अशोक मिश्रा की दशवीं पर मुंडन में शामिल होने आए नात रिश्तेदारों को भी पुलिस ने क्वारंटीन करना शुरू कर दिया है। जिसमें चार नाई भी शामिल हैं।सड़क हादसे में जान गंवाने वो अशोक मिश्रा की दशवीं पर शुक्रवार को परिवार के अलावा गांव व रिश्तेदारी के लोगों ने सामूहिक रूप से बाल बनवाए। इसमें कई लोगों में वायरस का संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है। बारा के सीओ आरपी दोहरे ने बताया कि गांव की दो किमी एरिया को सील कर दिया गया है। मौके पर पुलिस की तैनाती करा दी गई है। एसडीएम संदीप भागिया ने ग्रामीणों से धैर्य व संयम बरतने की अपील की है। साथ ही लॉक डाउन का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया।