फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj's Amitabh gets Kumbh award, becomes GM of North Western Railways

रेलवे : प्रयागराज के अमिताभ को कुंभ का मिला पुरस्कार, उत्तर पश्चिम रेलवे के बने जीएम

Wed, 08 Nov 2023 06:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Nov 2023 06:14 PM IST
सार

मैकेनिकल इंजीनियरिंग सेवा बैच 1987 के अफसर अमिताभ ने प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) से 1986 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग से बीई किया। रेलवे बोर्ड में निदेशक सेफ्टी, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन दिल्ली, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर रेल व्हील प्लांट में भी वह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

विज्ञापन
Prayagraj's Amitabh gets Kumbh award, becomes GM of North Western Railways
उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज में जन्मे अमिताभ ने उत्तर पश्चिम रेलवे में महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया है। रेलवे के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके अमिताभ उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में डीआरएम भी रह चुके हैं। प्रयागराज में 2019 में लगे कुंभ के दौरान बेहतर इंतजाम की वजह से ही उन्हें महाप्रबंधक का पदभार दिया गया।

विज्ञापन

मैकेनिकल इंजीनियरिंग सेवा बैच 1987 के अफसर अमिताभ ने प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) से 1986 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग से बीई किया। रेलवे बोर्ड में निदेशक सेफ्टी, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन दिल्ली, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर रेल व्हील प्लांट में भी वह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

विज्ञापन

प्रयागराज में वर्ष 2019 में लगे कुंभ के दौरान बेहतर क्राउट मैनेजमेंट, रिकॉर्ड संख्या में स्पेशल ट्रेनों का संचालन आदि उनकी प्रमुख उपलब्धियां हैं। कुंभ के दौरान उनके बेहतर मैनेजमेंट के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने भी सराहना की थी। जयपुर में महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण करने के पूर्व वह उत्तर पश्चिम रेलवे में ही प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर के पद पर कार्य कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed