फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Ruckus in night bar disease between two intoxicated groups

प्रयागराज : आधी रात पार्टी के दौरान बार में बवाल, नशे में धुत दो गुटों में जमकर मारपीट

Sat, 25 Dec 2021 06:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Dec 2021 06:34 PM IST
सार

घटना रात करीब 12 बजे हुई। बताया जा रहा है कि बार में  पार्टी चल रही थी। इसी दौरान दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। कुछ देर बाद मारपीट करने वाले युवक बाहर आ गए और फिर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा।

विज्ञापन
Prayagraj: Ruckus in night bar disease between two intoxicated groups
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिसमस के जश्न के बीच सिविल लाइंस में शुक्रवार आधी रात जमकर बवाल हुआ। हाईकोर्ट के पास स्थित एक बार में नशे में धुत दो गुटों में भिड़ंत के बाद जमकर मारपीट हुई। उपद्रवी युवक मारपीट करते हुए सड़क पर आ गए और इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। एक पक्ष को बचाने के लिए कुछ महिलाएं आईं तो उन्हें भी पीटा गया, जिसमें वह जख्मी भी हो गईं। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची लेकिन तब तक उपद्रवी भाग चुके थे। पुलिस बार बंद करा कर वापस चली गई।

विज्ञापन


घटना रात करीब 12 बजे हुई। बताया जा रहा है कि बार में पार्टी चल रही थी। इसी दौरान दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। कुछ देर बाद मारपीट करने वाले युवक बाहर आ गए और फिर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा। एक दूसरे पर ईंट से भी हमला किया, जिसमें कई लोग लहूलुहान हो गए। पार्टी में शामिल कुछ महिलाएं एक पक्ष के बीच-बचाव में आईं तो उन्हें भी पीटा गया, जिसमें वह भी जख्मी हो गईं।

विज्ञापन

अभद्र कमेंट को लेकर शुरू हुआ विवाद
करीब 10 मिनट तक दोनों पक्ष एक दूसरे को सड़क पर दौड़ा दौड़ाकर पीटते रहे। इसी दौरान किसी ने सूचना दी तो सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक उपद्रवी भाग चुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना में जख्मी हुई एक महिला ने पुलिस को बताया कि दूसरे पक्ष के कुछ युवक अभद्र कमेंट कर रहे थे, जिसका उसके भाई ने विरोध किया। इसी बात पर उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।

मामला शांत होने के बाद पुलिस ने बार को बंद करने का निर्देश दिया और इसके बाद वापस लौट गई। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि फिलहाल बार को बंद करा दिया गया है। किसी पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। सुबह इस संबंध में बार मालिक से पूछताछ की जाएगी।

बड़ा सवाल, रात 12 बजे तक कैसे खुला था बार?
इस घटना के बाद से पुलिस और आबकारी विभाग दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि रात 12 बजे तक बार आखिर किसकी अनुमति से खुला था। अगर बार में कोई विशेष पार्टी थी तो क्या इसकी अनुमति संबंधित विभागों से ली गई थी। अगर नहीं तो आखिर आबकारी विभाग और पुलिस को इसकी भनक कैसे नहीं लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed