{"_id":"67bf117d8656fb5a1600e8a2","slug":"prayagraj-ruchi-food-line-sets-up-stall-in-mahakumbh-customers-are-taking-advantage-of-discount-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : महाकुंभ में रुचि फूड लाइन ने लगाया स्टाल, ग्राहक उठा रहे छूट का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : महाकुंभ में रुचि फूड लाइन ने लगाया स्टाल, ग्राहक उठा रहे छूट का लाभ
Wed, 26 Feb 2025 06:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 26 Feb 2025 06:35 PM IST
सार
रूचि फूड लाइन के नेशनल हेड रविंद्र कुमार ने बताया कि महाकुंभ प्रयागराज में परेड ग्राउंड एक्टिवेशन जोन में रूचि फूड लाइन की ओर से विशेष स्टाल लगाया गया है।
विज्ञापन
रुचि फूड लाइन की ओर से महाकुंभ के परेड मैदान में लगाया गया स्टाल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
रूचि फूड लाइन के नेशनल हेड रविंद्र कुमार ने बताया कि महाकुंभ प्रयागराज में परेड ग्राउंड एक्टिवेशन जोन में रूचि फूड लाइन की ओर से विशेष स्टाल लगाया गया है। इस स्टाल में मसाले, सेवइयां, दलिया, सोयाबीन आदि घरेलू खाने से संबंधित उत्पाद आकर्षक छूट के साथ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मेले में आए श्रद्धालु इन ऑफर्स का भरपूर लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा, स्टाल से रूचि फूड लाइन के नए उत्पादों की मुफ्त सैंपलिंग भी की जा रही है, जिससे उपभोक्ता नए स्वाद और गुणवत्ता का अनुभव कर पा रहे हैं। कंपनी का उद्देश्य मेले में आए श्रद्धालुओं तक शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद पहुंचाना है। रूचि फूड लाइन के उत्पाद पूर्वी और मध्य यूपी के सभी जिलों में आसानी से उपलब्ध हैं और उपभोक्ताओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
विज्ञापन