फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Road show, Pankaj Niranjan's roadshow, government attack in Jhum

प्रयागराजः अनुमति के झाम में फंसा पंकज निरंजन का रोड शो,सरकार पर हमला

Mon, 08 Apr 2019 01:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Road show, Pankaj Niranjan's roadshow, government attack in Jhum
panaj niranjan - फोटो : प्रयागराज
फूलपुर लोस सीट से अपना दल(कृष्णा) समर्थित कांग्रेस के उम्मीदवार पंकज निरंजन को रविवार को रोड शो निकालने का अनुमति नहीं मिल सकी। लालगोपालगंज से सोरांव के बीच रोड शो निकलना था लेकिन अनुमति न मिलने की वजह से झाम हो गया। कई जगह अफसरों से किचकिच हुई। अंतत: 10 गाड़ियों का उनका काफिला सड़कों से गुजर सका। इस दौरान नुक्कड़ सभा में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र-प्रदेश सरकारों पर जमकर हमला बोला। अलोपी बाग पटेल संस्थान में पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों, बेरोजगारों के साथ धोखा किया है। इस चुनाव में जनता उनके झूठ का जवाब देगी। 
विज्ञापन


टिकट मिलने के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे पंकज का दिन के 11:30 बजे से लाल गोपालगंज से रोड शो निकलना था। कार्यकर्ता व समर्थक पहले ही पहुंच गए थे, लेकिन जब पंकज के आने पर रोड शो की बारी आई, तब अफसरों ने अनुमति न होने को लेकर किचकिच शुरू कर दी। प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने बताया कि निर्वाचन आयोग से सुविधा एप पर प्रक्रिया पूरी कराई गई थी, लेकिन अफसरों का कहना है कि उनके पास आवेदन शो नहीं कर रहा है। इसके बाद वाहनों के काफिले के साथ पंकज मंसूराबाद, नवाबगंज, आनापुर से पटेलनगर, दहियावा, होलागढ़, कमला नगर होते हुए ठोकरी चौराहा पहुंचे।
विज्ञापन


वहां सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस के गरीबी पर वार के वादे से सत्ताधारी दल के नेता बौखला गए हैं। इसके बाद फूलपुर, बाबूगंज, सहसो अंदावा होते हुए वह अलोपी बाग स्थित पटेल संस्थान पहुंचे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, अद(कृष्णा) के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल, प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, श्याम कृष्ण पांडेय, फुजैल हाशमी, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, रघुनाथ द्विवेदी,सुधाकर तिवारी, गौरव पांडेय,अंशुमन मौर्या, डॉ. मजहर आलम, बृजेश सिंह, विनय दुबे, संतोष मिश्रा, कमला कांत, रामकिशुन पटेल जितेंद्र तिवारी, अभिन्न वार्ष्णेय समेत तमाम नेता मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंडेरा से रोड शो के लिए मिली अनुमति
प्रयागराज। फूलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज निरंजन का रोड शो सोमवार को मुंडेरा से रेलवे जंक्शन तक निकाला जाएगा। कांग्रेस नेता जावेद उर्फी ने बताया कि इसके लिए प्रशासन ने अनुमति दे दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed