फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Recommendation of suspension of three engineers in case of payment without getting work done

प्रयागराज : बिना काम कराए भुगतान के मामले में तीन अभियंताओं के निलंबन की संस्तुति

Fri, 10 Dec 2021 10:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Dec 2021 10:56 PM IST
सार

कंचनपुर गोहनिया(गेरुहैया) मार्ग, मदुरीचक सुबेर अखाड़ा मार्ग का मामला, एसई की जांच समिति की रिपोर्ट पर गाज गिरनी तय।

विज्ञापन
Prayagraj: Recommendation of suspension of three engineers in case of payment without getting work done
सस्पेंड

विस्तार

पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड-तीन में सड़कों के पैचवर्क के अनुबंध गठित होने के बाद बिना काम कराए ही लाखों रुपये के फर्जी बांड बनाए जाने के मामले में तीन अभियंताओं के खिलाफ शुक्रवार को विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई। इसमें एक एई और दो जेई शामिल हैं। इस गोलमाल की शिकायत प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण के अलावा प्रमुख अभियंता और मुख्य अभियंता से भी की गई थी।

विज्ञापन


कंचनपुर गोहनिया(गेरुहैया) मार्ग, मदुरीचक सुबेर अखाड़ा मार्ग के अलावा अन्य कई मार्गों के पैच वर्क में बिना काम कराए भुगतान के मामले की जांच अधीक्षण अभियंता प्रतापगढ़ और प्रातीय खंड के एक्सईएन को सौंपी गई थी। एसई की जांच रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार को मुख्य अभियंता केके पाहूजा ने इस मामले में कार्रवाई की संस्तुति कर दी। इस मामले में गड़बड़ी के लिए एई ज्योति सोनकर के अलावा जेई नीरज कुमार और चंद्रशेखर आजाद को जिम्मेदार ठहराया गया है।
विज्ञापन


फिलहाल पत्रावली प्रमुख अभियंता कार्यालय को भेज दी गई है। कहा जा रहा है दो दिन के भीतर इन तीनों अभियंताओं पर निलंबन की गाज गिर सकती है। मामला कीडगंज की मेसर्स एमके ट्रेडर्स को दिए गए सड़कों के पैच वर्क के काम से जुड़ा है। यह कार्य 15 अप्रैल 2021 तक पूरा कराया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवधि के बीतने के बाद जब ठेका कंपनी की ओर से इस निविदा के लिए जमा कराई गई जमानत राशि वापस लेने के लिए अर्जी दी गई, तब एक्सईएन ने फर्म संचालक को संबंधित मार्गों के सहायक अभियंता से मिलने के लिए कहा। इस कंपनी के संचालक ने प्रमुख सचिव और प्रमुख अभियंता से शिकायत की थी कि जब वह सहायक अभियंता के पास गए तो उनके सामने इन सड़कों के अनुबंध के क्रम में 6.77 लाख रुपये से अधिक का बिल भुगतान के लिए प्रस्तुत कर हस्ताक्षर बनाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed