फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj reaches semi-finals thanks to Veer's century.

Prayagraj News: वीर के शतक से प्रयागराज सेमीफाइनल में

Mon, 13 Jul 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 13 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj reaches semi-finals thanks to Veer's century.
सेंट जोसेफ मैदान में आयोजितक्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाताबल्लेबाज। अमर उजाला। - फोटो : shiv tripathi
सेंट जोसेफ कॉलेज मैदान पर रविवार से शुरू हुई सीआईएससीई रीजनल अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में मेजबान प्रयागराज, लखनऊ उत्तर, कानपुर उत्तर और कानपुर दक्षिण ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। सेमीफाइनल मैच सोमवार को खेले जाएंगे। वहीं, प्रयागराज के लिए वीर प्रताप सिंह ने महज 31 गेंदों में नाबाद 112 रन की पारी खेली। अनंत पाल ने दो ओवर में चार विकेट झटककर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

वाराणसी के साथ खेले गए मैच में प्रयागराज ने आठ ओवर में बिना विकेट खोए 162 रन बनाए। जवाब में वाराणसी की टीम आठ ओवर में पांच विकेट पर 41 रन ही बना सकी। गाजियाबाद ने अपने पहले मैच में चार विकेट पर 64 रन बनाए। जवाब में कानपुर दक्षिण ने 6.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विवेक कुमार सिंह ने 26 और आकर्षण सहगल ने 13 रन बनाए।
विज्ञापन

एक अन्य मुकाबले में कानपुर उत्तर ने आठ ओवर में दो विकेट पर 119 रन बनाए। अथर्व पांडेय ने 39, उत्कर्ष ने नाबाद 20 रन बनाए। जवाब में आगरा की टीम आठ ओवर में 57 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गोरखपुर ने मुकाबले में आठ ओवर में 86 रन बनाए, इसके जवाब में लखनऊ उत्तर ने ओजस वर्मा (52 नाबाद) और संदेश यादव (19 नाबाद) की बदौलत 6.3 ओवर में नौ विकेट से मैच जीत लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन सेंट जॉन्स एकेडमी की प्रधानाचार्य एवं सीआईएससीई की जोनल कोऑर्डिनेटर जरीन रिजवी ने किया। सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर वाल्टर डिसिल्वा ने उनका स्वागत किया।

स्पोर्ट्स इंचार्ज शबी रफीक ने संचालन किया। सोमवार को पहला सेमीफाइनल कानपुर उत्तर व कानपुर दक्षिण के बीच होगा। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में प्रयागराज की भिड़ंत लखनऊ उत्तर से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed