फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Somvati Amavasya 2020 News in Hindi: Prayagraj Rare Yoga On Somavati Amavasya On Monday Of Sawan (Hariyali Amavasya)

Somvati Amavasya 2020: सावन के सोमवार पर सोमवती अमावस्या को दुर्लभ योग

Mon, 20 Jul 2020 10:29 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Jul 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Somvati Amavasya 2020 News in Hindi: Prayagraj Rare Yoga On Somavati Amavasya On Monday Of Sawan (Hariyali Amavasya)
somvati amavasya snan - फोटो : amar ujala
सावन के सोमवार पर सोमवती अमावस्या को दुर्लभ योग करीब दो दशक बाद पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक यह दिन शिवार्चन के साथ बरगद की पूजा करने वाली महिलाओं के अहम है। वहीं सावन के सोमवार पर देवालयों में अभिषेक, पूजन और शृंगार की तैयारी है। 
विज्ञापन



शहर के मनकामेश्वर मंदिर, शिव कचहरी, पड़िला महादेव, तक्षकेश्वर महादेव, अरैल के सोमेश्वर महादेव सहित अन्य देवालयों में पूजन, शृंगार और दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है। उचित दूरी बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मनकामेश्वर मंदिर के प्रमुख स्वामी धरानंद के मुताबिक मंदिर दर्शन के लिए सोमवार सुबह सात बजे से खुलेगा। 
विज्ञापन




वहीं सोमवती अमावस्या पर अखंड सुहाग की कामना कर महिलाएं शिव-पार्वती का पूजन-अर्चन करेंगी। पूजन के लिए फूल-अक्षत और दान के लिए शृंगार सामग्री चढ़ाई जाती है। ज्योतिषाचार्य हरिओम शास्त्री के मुताबिक श्रावण मास में आने वाली अमावस्या को श्रावणी अमावस्या भी कहा जाता है। यदि यह सोमवार को पड़े यह सोमवती अमावस्या कई गुना फल देने वाली होती है। यह दुर्लभ संयोग कई दशक बाद आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



20 जुलाई को पुनर्वसु नक्षत्र, सोमवार के दिन अमावस्या के साथ पुष्कर योग बन रहा है। उन्होंने बताया कि पुष्कर योग में शिव पूजन करने से अखंड सौभाग्य, विवाह, धनधान्य, संतान और सेहत का सुख मिलता है। सोमवती अमावस्या पर तीर्थ स्थान के दर्शन और पवित्र नदी में या गंगा स्नान, दान, जप करना शुभ माना जाता है। महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए बरगद की परिक्रमा कर सूत की फेरी देती हैं। यह विशेष फलदायी है।

 
गंगा-यमुना का जल स्थिर, आज लगेगी डुबकी
सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। गंगा-यमुना का जल रविवार शाम से स्थिर है। दिन में फाफामऊ में गंगा चार घंटे में सिर्फ दो सेंटीमीटर बढ़ीं। वहीं छतनाग में गंगा और नैनी में यमुना का जल स्थिर रहा। गंगा घाटों पर स्नानार्थियों की सुविधा के लिए पुरोहितों ने विशेष व्यवस्था की है। कटान वाले क्षेत्रों को फावड़े से समतल कर सीढ़ियां बनाई गईं। तीर्थ पुरोहित बलराम के मुताबिक सोमवार और साथ में अमावस्या पर स्नान दान का विशेष महात्म्य है। सिंचाई विभाग के बाढ़ प्रखंड के मुताबिक रात आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.090 मीटर, छतनाग (झूंसी) में 73.500 मीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर 74.05 मीटर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed