फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Rain wreaks havoc, many houses collapsed, 18 killed, water entered hundreds of houses

प्रयागराज : बारिश का कहर, ढहे कई मकान, 18 की मौत, सैकड़ों घरों में घुसा पानी

Thu, 16 Sep 2021 10:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Sep 2021 10:53 PM IST
सार

शहर के गऊघाट में एक मकान की छत ढहने से 55 वर्षीया अनीता सोधिया की मौत हो गई। देर रात हादसे में जान गंवाने वाली महिला पुत्र अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Prayagraj: Rain wreaks havoc, many houses collapsed, 18 killed, water entered hundreds of houses
Prayagraj News : शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण मालवीय नगर में गिरा जर्जर मकान। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

बारिश का कहर जान ही नहीं माल पर भारी पड़ रहा है। आफत बनी बारिश से मंडल में दो दर्जन से अधिक मकान ढह गए। मलबे में दबने से 18 लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति की जान सांप काटने से भी गई है। वहीं बारिश का क्रम बृहस्पतिवार को भई नहीं रुका। 20 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाओं संग बारिश आफत बनी रही। शहर की अधिकतर सड़कों और गलियों में दो से तीन फीट पानी लगा रहा। 12 से अधिक मोहल्लों के सैकड़ों घरों में पानी घुस गया।  

विज्ञापन

Prayagraj: Rain wreaks havoc, many houses collapsed, 18 killed, water entered hundreds of houses
Prayagraj News : शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण मुट्टीगंज थाना क्षेत्र के बाराखंभा के पास जर्जर मकान के गिरने से महिला की मौत हो गई। - फोटो : प्रयागराज

शहर के गऊघाट में एक मकान की छत ढहने से 55 वर्षीया अनीता सोधिया की मौत हो गई। देर रात हादसे में जान गंवाने वाली महिला पुत्र अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक हादसे के समय मां-बेटे किराए के कमरे में सो रहे थे। वहीं उंचामंडी में स्थित शास्त्री स्मारक जूनियर हाई स्कूल की सीमेंटेड टीन शेड गिर गया। राहत रही कि कोई चपेट में नहीं आया वरना किसी भी प्रकार की अनहोनी हो सकती थी।एक अन्य घटना में कीडगंज में मसुरिया माई मंदिर की गली में नगर निगम स्कूल की दीवार भरभरा कर गिर गई। इससे घंटों रास्ता बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: Rain wreaks havoc, many houses collapsed, 18 killed, water entered hundreds of houses
Prayagraj News : जगत तारन महाविद्यालय में बारिश के चलते भरा पानी। - फोटो : प्रयागराज

लालापुर के कचारी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक कंपनी के फार्म हाउस के दो तल के जर्जर मकान की छत व दीवार गिरने से दो सुरक्षा गार्डों शिव गुलाम (45) व राम कैलाश उर्फ गुब्बा (42) की मौत हो गई।  इसी तरह कोरांव और मऊआइमा में दीवार गिरने से किसान और वृद्धा की मौत हो गई। कोरांव के कुकुरहटा गांव में कच्चे मकान की दीवार ढहने से गोकुल व उसकी पत्नी दुर्घटिया (60) मलबे में दब गए। दुर्घटिया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गोकुल गंभीर चोटें आईं। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा वीरभानपुर निवासी राम मूरत यादव 50 कच्ची दीवार ढहने से दब गए। लोगों ने जब उन्हें बाहर निकाला, उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहे मकानों के मलबे में दबने से चार महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

Prayagraj: Rain wreaks havoc, many houses collapsed, 18 killed, water entered hundreds of houses
Prayagraj News : बृहस्पतिवार को दिन में हुई झमाझम बारिश के कारण जार्जटाउन क्षेत्र में हुए जलभराव से लोग घरो में कैद होने को मजबूर हो गए। - फोटो : प्रयागराज
आपदा का शिकार कोहड़ौर के लौली पोख्ताखाम की कलावती(65), कंधई के गहरी चक निवासी उर्मिला (68), कोतवाली के गोड़े में रमजान(19), पट्टी के तरदहा निवासी चमेला देवी (54) अंतू के रामनगर अठगवां तिवारीपुर निवासी ओमप्रकाश (50) सुलतानपुर की रहने वाली एक महिला भी जान गंवाने वालों में शामिल है। इसी तरह अंतू  के नेवड़िया वार्ड निवासी कामता प्रसाद प्रजापति के मासूम बेटे की मलबे में दबने से जान चली गई।

उदयपुर के कुम्हीडीहा निवासी घर में सो रहे अमरजीत सिंह (65) के ऊपर दीवार गिर गई।  श्रीनाथपुर में दो कच्चे मकान गिर गए। जिसके मलबे में दबने से कुसुम मौर्या (25) सांसें थम गईं। कौशाम्बी में सिराथू के कोरी का पुरवा निवासी हीरालाल (70),प्रेम नारायण की पत्नी मुर्दी (55), सिराथू क्षेत्र के रामपुर बढ़नावा गांव निवासी सूरज (15) की दीवार गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed