फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Railway reinstates suspended CIT in roster fraud case

प्रयागराज : रोस्टर पर फर्जी दस्तखत मामले में निलंबित सीआईटी को रेलवे ने किया बहाल

Fri, 22 Oct 2021 10:17 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 Oct 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Railway reinstates suspended CIT in roster fraud case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
रोस्टर पर फर्जी हस्ताक्षर मामले में निलंबित चल रहे सीआईटी एसके पांडेय को रेलवे ने बहाल कर दिया है। आरोपी सीआईटी की बहाली उस समय की गई है जब उसके खिलाफ अभी विभागीय जांच भी पूरी नहीं हो सकी है। फिलहाल सीआईटी एसके पांडेय को प्रयागराज जंक्शन स्थित सीआईटी स्टेशन के अधीन पोस्ट किया गया है। 
विज्ञापन


दरअसल रोस्टर पर पर फर्जी हस्ताक्षर मामले में तीन माह पूर्व ही सीआईटी रोस्टर (मुख्य टिकट निरीक्षक) एसके पांडेय को निलंबित किया गया था। इस मामले में तमाम टीटीई के घर बैठे वेतन एवं भत्ता लिए जाने के मामले में विभागीय जांच चल रही है। विजिलेंस टीम भी लगातार इस मामले में कर्मचारियों के बयान दर्ज कर रही है। इस बीच जांच के दौरान ही आरोपी सीआईटी को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन


हालांकि अफसरों का यही कहना है कि चार्जशीट देने की समय सीमा के बाद बहाली होती है। अगर जांच में वह दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस बीच विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को  पांच रेलकर्मियों के इस मामले में बयान दर्ज किए। तीन अन्य कर्मचारियों के बयान भी शनिवार या फिर सोमवार को लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रोस्टर में फर्जी दस्तखत मामले की शिकायत पीएमओ और रेल मंत्रालय से भी की गई है।  इस मामले में यहां सीनियर डीसीएम वन रहे अंशु पांडेय ने ही सीआईटी को निलंबित करने की कार्रवाई की थी। इसके बाद टीटीई की ड्यूटी वाले रोस्टर रजिस्टर, लॉबी का रिकार्ड, बैंक स्टेटमेंट को भी विजिलेंस अपने कब्जे में ले चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed