फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Rail flyover to come out over Subedarganj railway station

प्रयागराज : सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के ऊपर से निकलेगा रेल फ्लाईओवर

Fri, 08 Oct 2021 01:23 PM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, प्रयागराज
राहुल शर्मा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Oct 2021 01:23 PM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन से बमरौली के बीच चौथी लाइन निकलेगी फ्लाईओवर से, 490 करोड़ रुपये की लागत का है पूरा प्रोजेक्ट, 10 किमी की रहेगी चौथी लाइन।

विज्ञापन
Prayagraj: Rail flyover to come out over Subedarganj railway station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के ऊपर से रेलवे द्वारा एक फ्लाई ओवर का निर्माण किया जाएगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण के बाद प्रयागराज जंक्शन पर रामबाग और प्रयाग से आने वाली ट्रेनें जो कानपुर की तरफ जाती हैं, उनके संचालन के दौरान जंक्शन की मुख्य लाइन पर ट्रैफिक नहीं रोकना पड़ेगा। इस व्यवस्था से ट्रेनों की लेटलतीफी में भी सुधार आएगा। रेल फ्लाई ओवर के निर्माण के लए रेलवे द्वारा सर्वे भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, प्रयागराज जंक्शन से बमरौली के बीच चौथी लाइन का निर्माण किया जाना है। इसकी कुल लंबाई दस किलोमीटर की रहेगी। इसी लाइन के निर्माण के दौरान ही सूबेदारगंज में एक रेल फलाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है। अभी रामबाग और प्रयाग की ओर से आने वाली ट्रेनें, जिन्हें कानपुर जाना पड़ता है, उसे क्रास करवाने के दौरान दिल्ली-हावड़ा रूट की मुख्य लाइन पर ट्रैफिक रोकना पड़ता है।
विज्ञापन


इसी वजह से प्रयागराज जंक्शन के दिल्ली छोर से डाउन लाइन के समानांतर सूबेदारगंज तक चौथी लाइन बिछाई जाएगी। सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर रेल फ्लाई ओवर के जरिए इस लाइन को क्रास करके बमरौली स्टेशन पर अप लूप लाइन से मिलाया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट की कुल लागत 490 करोड़ रुपये है। ब्रिज एंड रूफ कंपनी द्वारा इस प्रोजेक्ट के फाइनल लोकेशन का सर्वे किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टूंडला में भी थी समस्या, रेल फ्लाई ओवर ने किया समाधान
प्रयागराज जंक्शन की तरह मंडल के टूंडला रेलवे स्टेशन पर भी आगरा से प्रयागराज आने वाली ट्रेनों को भी क्रास करवाने के लिए दिल्ली-हावड़ा रूट
पर ट्रैफिक रोकना पड़ता था।  लेकिन वहां स्टेशन के दिल्ली छोर पर रेल फ्लाई ओवर के निर्माण बाद अब यह समस्या नहीं रह गई है।


प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेनें लगातार बढ़ रही हैं। अभी ट्रेनें क्रास करवाने के लिए मुख्य लाइन पर ट्रैफिक रोकना पड़ता है। चौथी लाइन और सूबेदारगंज में रेल फ्लाई ओवर के निर्माण से ऐसा नहीं होगा। साथ ही ट्रेनों की समय पालनता में भी काफी सुधार आएगा। --डॉ. शिवम शर्मा, सीपीआरओ, एनसीआर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed