Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Process of land acquisition for light metro begins, metro council will be formed soon

Prayagraj : लाइट मेट्रो के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू, जल्द होगा मेट्रो काउंसिल का गठन

Fri, 29 Aug 2025 12:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Aug 2025 12:40 PM IST
सार

लाइट मेट्रो का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसे लेकर नगर निगम के विस्तारित क्षेत्रों में शामिल किए गए गांवों से संबंधित रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन
Prayagraj Process of land acquisition for light metro begins, metro council will be formed soon
प्रयागराज लाइट मेट्रो प्रोजेक्ट। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लाइट मेट्रो का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसे लेकर नगर निगम के विस्तारित क्षेत्रों में शामिल किए गए गांवों से संबंधित रिपोर्ट मांगी गई है। इसके अलावा 30 सदस्यीय मेट्रो काउंसिल के गठन की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


प्रयागराज में लाइट मेट्रो के लिए आदेश 2006 में ही जारी हो गया था। झूंसी से झलवा और नैनी से फाफामऊ के बीच लाइट मेट्रो चलाए जाने की योजना है। कार्यदायी संस्था राइट्स की ओर से सर्वे के बाद विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार की गई है लेकिन अभी तक मेट्रो की नींव नहीं पड़ सकी है। हालांकि इसके लिए प्रयास तेज होने की बात कही जा रही है। लखनऊ में प्रमुख सचिव नगर विकास एवं राज्य निर्वाचन आयोग की बैठक में लाइट मेट्रो के मार्ग, काउंसिल के गठन आदि बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा भी शामिल रहे।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव की ओर से नगर निगम के विस्तार के बाद शामिल हुए गांवों का पूरा ब्योरा मांगा गया है। बताया जा रहा है कि इसका मकसद लाइट मेट्रो की जद में आने वाले भूखंडों का आकलन करना है। अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र का कहना है कि शासन को नगर निगम में शामिल गांवों के साथ अन्य विवरण भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसी के साथ मेट्रो काउंसिल के गठन पर भी चर्चा हुई। काउंसिल में कुल 30 सदस्य होंगे। इनमें से 10 निर्वाचित सदस्य होंगे। वहीं 20 मनोनीत सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसिल ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण और राइट्स की ओर से तैयार प्रस्ताव पर निर्णय लेगी। काउंसिल की ओर से लाइट मेट्रो के लिए क्षेत्रों, रूटों, भौगोलिक और राजनीतिक पहलुओं का विस्तृत सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद तैयार अंतिम प्रस्ताव को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

Trending Videos

लाइट मेट्रो परियोजना पर विधान परिषद में उठे सवाल

संगम नगरी में यातायात की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए लाइट मेट्रो रेल परियोजना अहम मानी जा रही है लेकिन नौ साल बाद भी यह योजना कागजों से बाहर नहीं निकल सकी है। विधान परिषद में एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने इसे लेकर सवाल उठाए। इस पर विधान परिषद की याचिका समिति ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) और मेट्रो लाइट कॉरपोरेशन के अधिकारियों से पूरा ब्योरा तलब किया है। शुक्रवार 29 अगस्त को दोनों एजेंसियां अपना विवरण प्रस्तुत करेंगी। लाइट मेट्रो परियोजना की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी लेकिन अब तक सेना से भूमि के अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने का इंतजार है। ब्यूरो

दो चरणों में बनना है कॉरिडोर

योजना के तहत शहर में 44 किलोमीटर का मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाना है। पहले चरण में बमरौली एयरपोर्ट से त्रिवेणीपुरम झूंसी तक 23 किमी में 21 स्टेशन बनेंगे। वहीं दूसरे चरण में शांतिपुरम कॉलोनी से फाफामऊ होते हुए नैनी-छिवकी तक 21 किमी में 19 स्टेशनों का निर्माण प्रस्तावित है। कॉरिडोर, स्टेशन और डिपो के लिए करीब 40 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की जानी है।

मेट्रो रेल के विकास संबंधी कार्य की नोडल एजेंसी प्रयागराज विकास प्राधिकरण है। लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन समन्वयक की भूमिका निभा रहा है। विधान परिषद की याचिका समिति ने ब्योरा मांगा है, शुक्रवार को विस्तृत जानकारी समिति को दी जाएगी। - अजीत कुमार सिंह, सचिव पीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed