{"_id":"6130d4ed8ebc3e883a4c047b","slug":"prayagraj-preparing-to-set-up-three-new-industries-including-five-star-hotels-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : प्रयागराज में पांच सितारा होटल समेत तीन नए उद्योग लगाने की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : प्रयागराज में पांच सितारा होटल समेत तीन नए उद्योग लगाने की तैयारी
Thu, 02 Sep 2021 07:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 Sep 2021 07:13 PM IST
सार
प्रयागराज में उद्योगों का जाल बिछाने और फाइव स्टार होटल के लिए सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए प्रस्ताव काफी पहले ही भेजा जा चुका था। स्मार्ट सिटी घोषित होने के बाद अब एक के बाद एक प्रस्तावों पर अमल शुरू हो गया है।
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुनापार उद्योग का हब बनने जा रहा है। कोई अड़चन नहीं आई तो जल्द ही तीन नए उद्योग आ जाएंगे। इनमें एक पांच सितारा होटल भी शामिल है। सरस्वती हाईटेक सिटी में इन उद्योगों के लिए सर्वे कराया जा चुका है। बारा, शंकरगढ़ क्षेत्र में डिस्टलरी और सिमेंट फैक्ट्री की आधार शिला रखी जा चुकी है। सरस्वती हाईटेक सिटी में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है। अब तीन और नए उद्योग आने जा रहे हैं।
कोका-कोला का प्लांट लगाने के लिए कंपनी के विशेषज्ञों की टीम ने मंगलवार को सर्वे किया। उन्होंने सरस्वती हाईटेक सिटी के अलावा नैनी औद्योगिक क्षेत्र में भी जमीन का सर्वे किया। इससे पहले होटल हयात की ओर से भी सरस्वती हाईटेक सिटी में सर्वे कराया जा चुका है। यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप सत्यार्थी ने बताया कि इनके अलावा टेक्स्टो बॉटलिंग प्लांट के लिए सर्वे कराया गया है। आगे की प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही तीनों कंपनियों की नींव रखी जाएगी।
कई अन्य उद्योग के लिए भी आए प्रस्ताव
सरस्वती हाईटेक सिटी तथा नैनी औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग लगने के लिए कई अन्य कंपनियों ने भी संपर्क किया है। ऑटोमोबाइल की एक कंपनी की टीम जल्द ही सर्वे के लिए आने वाली है।
विज्ञापन
औद्योगिक क्लस्टर की घोषणा से बदला माहौल
सुविधाओं के अभाव तथा जमीन की अधिक कीमत की वजह से सरस्वती हाईटेक सिटी में उद्योग लगाने के लिए उद्यमी आगे नहीं आ रहे। इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि अभी तक सिर्फ एक ऑक्सीजन प्लांट की आधारशिला रखी गई है। जबकि, वहां भूखंड आवंटन की प्रक्रिया जनवरी से ही शुरू है। हालांकि, अब सरस्वती हाईटेक सिटी को औद्योगिक क्लस्टर घोषित कर दिया गया है। इसके तहत वहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस घोषणा के सकारात्मक परिणाम भी दिखने लगने हैं और तीन कंपनियों की ओर से उद्योग लगाने के लिए सर्वे कराया जा चुका है।