फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Police: Work areas of ten inspectors and inspectors changed, many sent to police line

Prayagraj Police : दस इंस्पेक्टरों और दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले, अश्वनी कुमार बने एसओजी प्रभारी

Sun, 25 Jun 2023 04:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Jun 2023 04:08 PM IST
सार

निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर को प्रभारी निरीक्षक खीरी से प्रभारी निरीक्षक बारा बनाया गया है। निरीक्षक संजय कुमार द्विवेदी को प्रभारी चुनाव सेल से प्रभारी निरीक्षक कौंधियारा की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह निरीक्षक अनिल कुमार को प्रभारी निरीक्षक बारा से पुलिस लाइन्स भेजा गया है।

विज्ञापन
Prayagraj Police: Work areas of ten inspectors and inspectors changed, many sent to police line
UP Police - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। 10 दरोगा और इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कुछ को तो दूसरे थानों की कमान मिल गई है, जबकि कई लोगों की आमद पुलिस लाइन में करा दी गई है। माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर को प्रभारी निरीक्षक खीरी से प्रभारी निरीक्षक बारा बनाया गया है। निरीक्षक संजय कुमार द्विवेदी को प्रभारी चुनाव सेल से प्रभारी निरीक्षक कौंधियारा की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह निरीक्षक अनिल कुमार को प्रभारी निरीक्षक बारा से पुलिस लाइन्स भेजा गया है। कौंधियारा थाने के एसएसआई नवीन कुमार सिंह को खीरी का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन

 

निरीक्षक बीरेंद्र कुमार कुशवाहा को प्रभारी निरीक्षक कौंधियारा से प्रभारी निरीक्षक मऊआइमा और निरीक्षक तरुणेंद्र त्रिपाठी को प्रभारी निरीक्षक सरायममरेज से पुलिस लाइन्स, इसी तरह निरीक्षक सुरेश सिंह को प्रभारी निरीक्षक मऊआइमा से पुलिस लाइन्स भेजा गया है। योगेश प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष अतरसुइया से थानाध्यक्ष सरायममरेज बनाया गया है। निरीक्षक अश्वनी कुमार को पुलिस लाइन्स से प्रभारी एसओजी और इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव को प्रभारी एसओजी से प्रभारी निरीक्षक अतरसुइया बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed