{"_id":"5f6269114c1fd504134dec1f","slug":"prayagraj-police-sub-inspector-suspended-was-44-000-for-a-case-of-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Crime News: रिश्वत लेने वाला दरोगा सस्पेंड, आत्महत्या के केस में लीपापोती के लिए थे 44 हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Crime News: रिश्वत लेने वाला दरोगा सस्पेंड, आत्महत्या के केस में लीपापोती के लिए थे 44 हजार
Thu, 17 Sep 2020 02:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 17 Sep 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बुधवार को खीरी के दरोगा कमला प्रसाद को सस्पेंड कर दिया। कमला प्रसाद का मंगलवार को वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह रिश्वत लेते साफ दिख रहा था। रिश्वतखोरी की शिकायत एडीजी जोन से की गई। बताया गया कि आत्महत्या के मामले में लीपापोती के लिए 44 हजार रुपये घूस ली गई है। प्रथम दृष्टया में मामला सही पाए जाने पर बुधवार को डीआईजी ने दरोगा कमला प्रसाद को सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच के आदेश दे दिए।
खीरी की रहने वाली पूजा विश्वकर्मा सात अगस्त को फांसी पर लटकी मिली थी। पिता ने ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका इतना उत्पीड़न किया गया कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पिता विष्णुकांत विश्वकर्मा की तहरीर पर पूजा के ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। इस मामले की विवेचना खीरी के दरोगा कमला प्रसाद को दी गई थी। इसी बीच थाने के एक दलाल ने मामले को रफादफा करने के लिए पूजा के ससुराल वालों से संपर्क किया और कहा कि रुपये का इंतजाम करें। मामले को रफादफा कर दिया जाएगा।
इसी बीच मंगलवार को एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें दरोगा कमला प्रसाद मामले को रफादफा करने के लिए 44 हजार मांगता दिखा। वह 25 हजार रुपये थानेदार को देने और बाकी रुपये खुद के लिए मांग रहा था। पूजा के पिता ने इसकी शिकायत एडीजी से की और बताया कि दरोगा ने कहा है कि पूजा की तेरहवीं के बाद पति को जेल भेजकर मामले को रफादफा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने एक आडियो क्लिप भी एडीजी को सुनाई थी। वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने दरोगा कमला प्रसाद को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं। डीआईजी ने बताया कि विभागीय जांच के बाद और भी कड़ी कार्रवाई संभव है। भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।