फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Police picked up the contractor to bully the chief engineer

प्रयागराजः मुख्य अभियंता को धमकाने में ठेकेदार को पुलिस ने उठाया

Sat, 06 Jul 2019 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Police picked up the contractor to bully the chief engineer
Prayagraj: Police picked up the contractor to bully the chief engineer
घोटाले में निलंबित जेई की पैरवी पर ठेकेदार को उठाया
विज्ञापन

क्रासर
पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता को बंगले पर घेरने व धमकाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। करोड़ों रुपये के सड़क निर्माण घोटाले में निलंबित जेई महेंद्र सिंह पटेल की बहाली व बिना टेंडर कराए गए काम का बांड जारी करने का मुख्य अभियंता पर दबाव बनाने के मामले में पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ध्यान सिंह को शुक्रवार की सुबह हिरासत में ले लिया गया। ठेकेदार को कालिंदीपुरम स्थित घर से उठाया गया। डायरी, कंप्यूटर के रिकार्ड व ठेका टेंडर से जुड़े अन्य दस्तावेज भी जांच टीम अपने साथ ले गई। उन पर मुख्य अभियंता हिमांशु मित्तल को धमकाने का भी आरोप है। ठेकेदार को उठाए जाने के बाद इस घोटाले से जुड़े अभियंताओं में हड़कंप मच गया है।
36.02 किमी लंबे मेजा-कोहड़ार घाट-खीरी मार्ग पर बिना टेंडर नर्माण कराकर करोड़ों रुपये का भुगतान कराने का मामला पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अभियंताओं व ठेकेदारों के गले की फांस बनता जा रहा है। इस मामले में निलंबित जेई को बहाल कराने का दबाव बनाने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह कुछ ठेकेदार मुख्य अभियंता के मेडिकल चौराहे के पास स्थित बंगले पर पहुंचे थे। उस दौरान ठेकेदारों ने मुख्य अभियंता मित्तल पर हर टेंडर में पांच प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप लगाया था। ठेकेदारों का मुख्य अभियंता के समक्ष कहना था कि उनके नाम पर एक जेईटी खुलेआम कमीशन कमीशन की उगाही कर रहे हैं। आरोप है कि इससे पहले ठेकेदार ध्यान सिंह ने मुख्य अभियंता मित्तल को फोन पर धमकाया भी था। इस बीच मुख्य अभियंता की शिकायत पर ठेकेदार ध्यान सिंह को पुलिस ने कालिंदीपुरम स्थित आवास से उठा लिया। दिन भर ठेकेदार को मुक्त कराने के लिए पैरबी की जाती रही, लेकिन पुलिस अफसरों ने एक नहीं सुनी। मुख्य अभियंता ने बताया कि कुछ ठेकेदार उनके आवास पर जबरिया दबाव बनाने पहुंचे थे। उन्होंने ठेकेदारों की इस गोलबंदी को मेजा-कोहड़ार-खीरी सड़क निर्माण का हिस्सा बताया। बिना टेंडर निर्माण कराकर भुगतान की जानकारी सामने आने के बाद मुख्य अभियंता हिमांशु मित्तल ने प्रांतीय खंड के संबंधित अभियंताओं के विरुद्ध रिपोर्ट प्रमुख अभियंता वीके सिंह को रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद जेई को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन

कोट
मुझे सिर्फ इतना पता है कि पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता को धमकी देने के मामले की शिकायत पर ठेकेदार को एक टीम ले आई है। इस प्रकरण में क्या हो रहा है, अभी मुझे भी बहुत जानकारी नहीं है। -आशुतोष मिश्र, एसपी-क्राइम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed