फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Police: Gang involved in snatching stolen bikes busted, six arrested with eight two-wheelers

Prayagraj Police : चोरी की बाइकों से छिनैती करने वाले गैंग का भंडाफोड़, आठ दोपहिया वाहन के साथ छह गिरफ्तार

Sat, 10 May 2025 03:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 May 2025 03:39 PM IST
सार

प्रयागराज में चोरी की बाइकों से छिनैती करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने चोरी की आठ मोटर साइकिलों के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार सोने की चेन, चार मोबाइल फोन भी मिले हैं।

विज्ञापन
Prayagraj Police: Gang involved in snatching stolen bikes busted, six arrested with eight two-wheelers
पुलिस के हत्थे चढ़े बाइक चोर गिरोह के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज में चोरी की बाइकों से छिनैती करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने चोरी की आठ मोटर साइकिलों के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार सोने की चेन, चार मोबाइल फोन भी मिले हैं। सिविल लाइंस, धूमनगंज, पूरामुफ्ती और कैंट पुलिस की ओर से चलाई गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान यह भंडाफोड़ हुआ है। यह आरोपी जनपद सहित आसपास के जनपदों में चेन स्नेचिंग, लूट, बाइक चोरी आदि घटनाओं को अंजाम देते थे। इन लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज है। पुलिस काफी दिनों से इनकी तलाश कर रही थी। अधिकारियों ने शनिवार को आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। 

विज्ञापन


जीजा-साले चला रहे थे चेन स्नेचर गैंग, चार साथियों समेत गिरफ्तार

शहर में चेन-मोबाइल छिनैती की ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देकर पुलिस का सिरदर्द बने स्नेचर गैंग का भंडाफोड़ शनिवार को हुआ। इस गैंग का संचालन जीजा-साले कर रहे थे, जिन्हें उनके चार साथियों संग गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से चोरी की आठ बाइकों के अलावा चार चेन और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

एडीसीपी नगर अभिजीत कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सिविल लाइंस की दो और पूरामुफ्ती व धूमनगंज में हुई छिनैती की एक-एक घटना का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार लाेगों में शामिल अनुभव रावत उर्फ ईशू अपने जीजा अंशू कुशवाहा के साथ मिलकर इस गैंग को संचालित कर रहा था। पूछताछ में बताया कि वह अलग-अलग स्थानों से पहले बाइक चोरी करते थे और फिर इन्हीं बाइकों से छिनैती की घटनाएं अंजाम देते थे।

बदमाशों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल आठ बाइकें बरामद की गईं। यह सभी बाइकें चोरी की हैं। इनमें से चार बाइकें ऐसी हैं जिन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बदमाश छिनैती करते थे। उनके कब्जे से बरामद मोबाइल फोन भी अलग-अलग स्थानाें पर राहगीरों से छीने गए। एडीसीपी ने बताया कि मोबाइल के मालिकों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता हिस्ट्रीशीटर, वाराणसी जेल में बंद

पुलिस ने बताया कि अनुभव रावत का पिता संतोष रावत धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर कुल 30 मुकदमे दर्ज हैं। कुछ महीनों पहले ही उसे वाराणसी में मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वर्तमान में वह वाराणसी जेल में बंद है। अंशू उसका दामाद है जो कुछ समय पहले तक आरटीओ में ठेका कर्मी के रूप में काम कर चुका है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में राहुल उर्फ नन्हा, सौरभ सिंह, सोनू पासी व आशीष निषाद शामिल हैं। अफसरों ने बताया कि सिविल लाइसं, कैंट, पूरामुफ्ती व धूमनगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की

सिर्फ अपाचे को बनाते थे निशाना

आरोपियों के कब्जे से बरामद आठों बाइकें अपाचे हैं। एडीसीपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वह अपाचे बाइक ही चोरी करते थे। इस बाइक का सेकंड हैंड बाजार में अच्छा दाम मिल जाता है। इसलिए वह इसी बाइक को टारगेट करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed