फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Police failed even on the seventh day, Atiq's son Ali Ahmed was not found, raided in Kaushambi

प्रयागराज : सातवें दिन भी पुलिस नाकाम, नहीं मिला अतीक का बेटा अली अहमद, कौशाम्बी में दबिश

Sat, 08 Jan 2022 08:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Jan 2022 08:56 AM IST
सार

घटना 31 दिसंबर को करेली के ऐनुद्दीनपुर में हुई थी। अतीक के साढू़ जीशान उर्फ जानू ने अली समेत आठ नामजद व 15 अज्ञात साथियों पर पांच करोड़ रंगदारी मंागने व मारने पीटने का केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Prayagraj: Police failed even on the seventh day, Atiq's son Ali Ahmed was not found, raided in Kaushambi
Prayagraj News : अली अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

पांच करोड़ की रंगदारी मांगने और जानलेवा हमले के आरोपी अतीक अहमद के बेटे अली अहमद और उसके छह साथियों का पुलिस सातवें दिन भी सुराग नहीं हासिल कर सकी। उनकी तलाश में कौशाम्बी में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। उधर सर्विलंास टीम अली के मोबाइल की सीडीआर भी खंगालने में जुटी है। 

विज्ञापन


घटना 31 दिसंबर को करेली के ऐनुद्दीनपुर में हुई थी। अतीक के साढू़ जीशान उर्फ जानू ने अली समेत आठ नामजद व 15 अज्ञात साथियों पर पांच करोड़ रंगदारी मंागने व मारने पीटने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मौके से सैफ व फहद नाम के दो आरोपियों को मौकेसे पकड़ा था। हालांक अली व अन्य नहीं मिले थे। शुक्रवार को लगातार सातवें दिन उनकी तलाश जारी रही। पुलिस की टीम कौशाम्बी पहुंची और उसके रिश्तेदारों के घर दबिश दी। लेकिन न ही अली का कुछ पता चला और न ही उसकेसाथ फरार हुए अन्य आरोपियों का सुराग मिला। एसओ अनुराग शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

अली की सीडीआर से खुलेंगे राज
इस घटना के बाद एक सवाल यह भी था कि क्या अतीक अहमदाबाद जेल के भीतर बैठकर भी गुर्गों के जरिए अपना धंधा संचालित कर रहा है? दरअसल जीशान का आरोप है कि अली ने फोन पर उससे जबरन अपने अब्बा से बात कराई। जानकारों का कहना है कि यह राज अली की सीडीआर से खुलेगा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसकी सीडीआर खंगाली जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि उसकी किन नंबरों पर लगातार बात हो रही है। साथ ही घटना के समय उसके फोन पर किसकी कॉल आई थी।

वायरल वीडियो की भी जंाच शुरू
उधर एक नामजद आरोपी आरिफ उर्फकछोली का धमकी देने संबंधित वीडियो की भी जांच शुरू हो गई है। एक दिन पहले यह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वादी मुकदमा जीशान का आरोप है कि इस वीडियो में आरिफ उसे गालियां देते हुए धमका रहा था। पुलिस अफसरों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। धमकी की बात सही साबित होती है तो उचित विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed