फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Police arrived to investigate the ruckus in the bar, reconstructed footage, questioned employees-bouncers

प्रयागराज : बार में बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस, खंगाले फुटेज, कर्मचारियों-बाउंसरों से की पूछताछ

Sat, 25 Dec 2021 09:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Dec 2021 09:48 PM IST
सार

घटना शुक्रवार देर रात की है। बार में चल रही पार्टी में शामिल युवकों के दो गुट नशे में धुत होकर आपस में भिड़ गए थे। जिसके बाद उनके बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

विज्ञापन
Prayagraj: Police arrived to investigate the ruckus in the bar, reconstructed footage, questioned employees-bouncers
Crime - फोटो : demo pic

विस्तार

सिविल लाइंस स्थित बार में हुए बवाल की घटना के दूसरे दिन पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। बार में पहुंचकर पुलिस ने न सिर्फ मैनेजर व कर्मचारियों से पूछताछ की। बल्कि भीतर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले। करीब घंटे भर तक जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस वापस चली गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि फुटेज के जरिए मारपीट करने वालों को चिह्नित किया जाएगा।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार देर रात की है। बार में चल रही पार्टी में शामिल युवकों के दो गुट नशे में धुत होकर आपस में भिड़ गए थे। जिसके बाद उनके बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले और महिलाओं को भी पीटा गया। पुलिस के पहुंचने पर उपद्रवी भाग निकले थे। रात के वक्त बार को बंद कराकर पुलिस वापस लौट गई। लेकिन शनिवार दोपहर सिविल लाइंस पुलिस की एक टीम दोबारा जांच करने पहुंची।
विज्ञापन


नगर निगम चौकी प्रभारी दीपक कुमार मयटीम बार में पहुंचे और मैनेजर सुमंत व अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की। उनसे घटना के बाबत जानकारी ली और घटना के दौरान पार्टी में शामिल मेहमानों के बारे में भी जानकारी जुटाई। इसके बाद उन्होंने बार के भीतर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भीतर लगे कैमरे की फुटेज में अफरातफरी का माहौल नजर आया है। बाहर मारपीट होने की बात सामने आई है। मामले की रिपोर्ट प्रभारी को दी जाएगी। उधर इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि फिलहाल किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मारपीट करने वालों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। 


पार्टी की नहीं थी अनुमति
मनोरंजन कर विभाग के अफसरों का कहना है कि रेस्टोरेंट या अन्य जगहों पर आयोजन के लिए अनुमति ली जानी चाहिए। पार्टी के आयोजन की अनुमति सामान्य दिनों में रात 11 बजे तक ही दी जाती है। फिलहाल उपरोक्त स्थान पर पार्टी के आयोजन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed