फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj police arrested youth offense of forgery three day put in lockup

Prayagraj police: ठगी के शक में मुसहर को अवैध रूप से पकड़ा, तीन दिन बंद रखा थाने में

Thu, 12 Sep 2024 03:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Sep 2024 03:34 PM IST
सार

मांडा थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी संतोष मुसहर ने पुलिस कमिश्नर प्रयागराज को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि मांडा थाने पर तैनात एक सिपाही ने उन्हें अवैध रूप से पकड़ लिया और थाने में बंद कर दिया। तीन दिन तक उन्हें पीटा गया और 25 हजार रुपये की मांग की गई।

विज्ञापन
Prayagraj police arrested youth offense of forgery three day put in lockup
Prayagraj - फोटो : Samvad

विस्तार

मांडा थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी संतोष मुसहर ने पुलिस कमिश्नर प्रयागराज को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि मांडा थाने पर तैनात एक सिपाही ने उन्हें अवैध रूप से पकड़ लिया और थाने में बंद कर दिया। तीन दिन तक उन्हें पीटा गया और 25 हजार रुपये की मांग की गई।

विज्ञापन


संतोष मुसहर ने शिकायती पत्र में बताया कि 27 अगस्त को मांडा थाने का एक सिपाही उनके घर पहुंचा और उसे पकड़ कर थाने ले आया। उसी रात 11 बजे मीरजापुर, थाना हलिया, गांव बंजारी पवारी निवासी एक व्यक्ति और रीवा मध्य प्रदेश निवासी एक व्यक्ति थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और दोनों व्यक्तियों व पुलिस ने उसकी बर्बरता पूर्वक पिटाई की। उसे तीन दिन तक थाने पर बैठाया रखा गया। तीन दिन बाद रिहा करने के बाद स्थानीय पुलिस शिकायत कर्ता से सुलह करने के लिए पूरी शिद्दत से जुटी हुई है। जिसके लिए क्षेत्र के कई रसूखदार लोग शिकायत कर्ता व उसके परिवार पर दबाव बना रहे हैं। दबाव के चलते संतोष मुसहर दो दिन से घर से गायब हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे बताया कि आभूषण बेचने के नाम पर वह लोगों से ठगी करता है। जिसकी शिकायत पर उसे उठाया गया है और जेल भेजा जाएगा। 29 अगस्त को सिपाही ने उससे 25 हजार रुपये की मांग की। जिसे उसकी पत्नी ने अपने आभूषण सर्राफा की दुकान पर गिरवी रखकर पूरा किया। पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच डीसीपी यमुनानगर को सौंप दी। बीते सोमवार को जांच टीम गिरधरपुर व भारतगंज कस्बा में जांच करने पहुंची। पीड़ित की पत्नी और सर्राफा की दुकान पर पूछताछ की। पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार शाम आरोपी सिपाही का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपने को निर्दोष बता रहा है। साथ ही अफसर के निर्देश पर मुसहर को पकड़ने व छोड़ने की बात कहते सुनाई दे रहा है। मामले में डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने कहा कि सम्बंधित मामले की जांच अतिरिक डीसीपी से कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट अभी प्राप्त नही हुई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed