{"_id":"61abb21d71df81657e6a0f26","slug":"prayagraj-people-of-the-city-will-now-be-able-to-know-easily-where-to-get-good-food-hotel-restaurant-will-be-rated","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : शहर के लोग अब आसानी से जान सकेंगे कहां मिलता है अच्छा खाना, होटल-रेस्टोरेंट की होगी रेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : शहर के लोग अब आसानी से जान सकेंगे कहां मिलता है अच्छा खाना, होटल-रेस्टोरेंट की होगी रेटिंग
Sun, 05 Dec 2021 04:54 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 05 Dec 2021 04:54 AM IST
सार
खाद्य पदार्थों का सेहत पर क्या असर होगा इसका भी विवरण अपलोड किया जाएगा। पहले चरण में 100 प्रतिष्ठानों की रेटिंग का निर्णय लिया गया है। इनमें से आठ का मूल्यांकन हो चुका है।
विज्ञापन
रेस्तरां
विस्तार
शहर में शुद्ध और स्वादिष्ट भोजन एवं नाश्ता कहां मिलता है इसके लिए बहुत भटकने की जरूरत नहीं होगी। एफएसएसएआई की वेबसाइट पर पूरी जानकारी होगी। संस्थान की ओर से होटल, रेस्टोरेंट आदि प्रतिष्ठानों के मूल्यांकन के साथ रेटिंग की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
इसके तहत होटल-रेस्टोरेंट में मिलने वाली सुविधाओं, साफ-सफाई, गुणवत्ता समेत डिटेल वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। खाद्य पदार्थों का सेहत पर क्या असर होगा इसका भी विवरण अपलोड किया जाएगा। पहले चरण में 100 प्रतिष्ठानों की रेटिंग का निर्णय लिया गया है। इनमें से आठ का मूल्यांकन हो चुका है।
विज्ञापन