{"_id":"6236178d0c8d29044e0694a1","slug":"prayagraj-passengers-started-getting-blankets-in-sangam-and-dehradun-express-too-allahabad-news-ald329132673","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : संगम और देहरादून एक्सप्रेस में भी यात्रियों को मिलने लगा कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : संगम और देहरादून एक्सप्रेस में भी यात्रियों को मिलने लगा कंबल
विज्ञापन
संगम और देहरादून एक्सप्रेस में भी यात्रियों को मिलने लगा बेडरोल
0 कल से सारनाथ और शिवगंगा एक्सप्रेस में भी यात्रियों को मिलने लगेगा कंबल और चादर
प्रयागराज। प्रयागराज एक्सप्रेस के बाद मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस और देहरादून जाने वाली लिंक एक्सप्रेस के एसी कोच में तकरीबन दो वर्ष के अंतराल के बाद यात्रियों को बेडरोल की सुविधा मिलनी शुरू हो गई। बेडरोल की सुविधा बहाल होने से यात्रियों को भी बड़ी राहत मिली है। एसी कोच में सफर करने वाले यात्री लंबे समय से मांग कर रहे थे कि उन्हें बेडरोल की सुविधा दी जाए। इस संबंध में पिछले दिनों ही रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को आदेश देकर बेडरोल की सुविधा बहाल करने का निर्देश दिया था।
बोर्ड से आए आदेश के बाद सबसे पहले प्रयागराज एक्सप्रेस में बेडरोल की सुविधा बहाल की गई। इसके बाद प्रयागराज जंक्शन-मेरठ सिटी और सूबेदारगंज-देहरादून लिंक एक्सप्रेस में भी यह सुविधा बहाल कर दी गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली हमसफर, प्रयागराज-उधमपुर, प्रयागराज-जयपुर, प्रयागराज-डा. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस में भी यह सुविधा शीघ्र ही बहाल कर दी जाएगी। इन सभी ट्रेनों के एसी कोच में पर्दे लगाए जाने की भी तैयारी चल रही है। वहीं दूसरी ओर 21 मार्च से सारनाथ एक्सप्रेस, शिवगंगा, 28 मार्च से बनारस-नई दिल्ली एवं बनारस-रामेश्वरम और 15 अप्रैल से गोरखपुर-लोकमान्य तिलक काशी एक्सप्रेस में यह सुविधा बहाल हो जाएगी। ब्यूरो