फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Passengers furious due to closure of Civil Lines side road

प्रयागराज : सिविल लाइंस साइड का रास्ता बंद होने से भड़के यात्री

Fri, 14 Jan 2022 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Passengers furious due to closure of Civil Lines side road
सिविल लाइंस साइड का रास्ता बंद होने से भड़के यात्री
विज्ञापन

रेलवे कालोनी में भी प्रवेश के सभी रास्ते रेल प्रशासन ने किए बंद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। माघ मेले के पहले स्नान पर्व मकर संक्रांति के मौके पर प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड का रास्ता बंद होने से बृहस्पतिवार को यात्री भड़क गए। इस दौरान वहां मौजूद यात्रियों की सुरक्षा कर्मियों से खूब बहस भी हुई। यात्रियों का कहना था कि उन्हें अंदर जाने दिया जाए, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने कहा कि जंक्शन के सिटी साइड से ही यात्री प्रवेश करें। इसे लेकर वहां कई बार यात्रियों की सुरक्षा कर्मियों से कहा सुनी हुई।

दरअसल रेलवे द्वारा इस बार माघ मेेले के सभी प्रमुख स्नान पर्व के दौरान जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। बुधवार को ही इसकी घोषणा की गई। बृहस्पतिवार की सुबह ही सिविल लाइंस साइड से जंक्शन पर प्रवेश के लिए बैरीकेटिंग लगा दी गई। इस दौरान सिर्फ रेलकर्मियों को ही पहचान पत्र दिखाने के बाद प्रवेश दिया गया। वहीं जंक्शन स्थित रेलवे कालोनी में प्रवेश के भी सभी रास्ते बंद कर दिए गए। इस वजह से रेलवे कालोनी में रहने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हुई। रेलकर्मी नागेंद्र ने कहा कि अभी जब भीड़ भाड़ नहीं है तो रेल प्रशासन द्वारा कालोनियों का रास्ता बंद कर दिया जाना समझ से परे है। रेलवे कालोनी में रहने वाले आशुतोष कुमार ने कहा कि मौनी अमावस्या के अलावा अन्य सभी स्नान पर्व पर भीड़ काफी कम रहती है। इसलिए रेलवे को चाहिए कि वह अमावस्या पर ही रास्ता बंद किया करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed