फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Panic among those living around Kalindipuram Quarantine Center

प्रयागराजः कालिंदीपुरम क्वारंटीन सेंटर के आसपास रहने वालों में दहशत

Sat, 25 Apr 2020 12:42 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Panic among those living around Kalindipuram Quarantine Center
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कालिंदीपुरम एडीए कॉलोनी के गोकुल खंड के क्वारंटीन सेंटर में रखे गए दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर से शुक्रवार को सेंटर के आसपास रहने वालों में दहशत रही। कॉलोनी के बीच बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में जांच और स्क्रीनिंग की गतिविधियों से आसपास रहने वाले संक्रमण फैलने की आशंका से घबरा गए हैं। उन्हें इसलिए भी डर सता रहा है क्योंकि क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने से पहले और बाद में यहां सैनिटाइजेशन तक नहीं कराया गया। सफाई और सैनिटाइजेशन का काम सिर्फ क्वारंटीन सेंटर तक ही सिमटा है।

विज्ञापन


 यह क्वारंटीन सेंटर गोकुल खंड में कॉलोनी के बीच बनाया गया है। शंकरगढ़ के जो दो युवक शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मिले, उन्हें कालिंदीपुरम स्थित क्वारंटीन सेंटर में ही रखा गया था। हालांकि तीनों संक्रमितों को कोटवा बनी लेवल वन हास्पिटल भेजा गया है, लेकिन उनके परिवारीजनों और मिलने जुलने वालों को यहां क्वारंटीन किए जाने से गोकुल खंड कॉलोनी के लोग काफी घबराए हैं। 

विज्ञापन

Prayagraj: Panic among those living around Kalindipuram Quarantine Center
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव मिलने से अब संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। वैसे तो कॉलोनी के लोग पूरी तरह लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं, लेकिन जरूरत पर कुछ लोग घर से बाहर भी निकलते हैं। प्लेसमेंट एजेंसी में काम करने वाले कॉलोनी के राशिद का कहना है कि संक्रमण से बचने के लिए एक महीने से घर से काम कर रहे हैं, बगल में कोरोना संक्रमित या संदिग्धों को रखे जाने से आसपास रहने वालों के लिए खतरा बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि क्वारंटीन सेंटर में तो सैनिटाइजेशन का काम हर दिन कराया जाता है, पर आसपास के आबादी वाले इलाकों की तरफ किसी की नजर ही नहीं जाती।

कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक कोरोना संदिग्ध, उनके परिवारीजनों या पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में रहने वालों को क्वारंटीन करने की फूलप्रूफ व्यवस्था है। संक्रमण न फैले इसके लिए एहतियात बरते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि खास यह है कि फिलहाल क्वारंटीन लोगों में कोरोना लक्षण परिलक्षित नहीं हैं। सभी की जांच कराई जा रही है। आसपास की बस्तियों, कॉलोनियों में लोग सुरक्षित रहें, इस संबंध में भी उपाय कराए जा रहे हैं।

Prayagraj: Panic among those living around Kalindipuram Quarantine Center
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इसलिए भी डर रहे लोग

कॉलोनी के बीच क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने के बाद यहां दूर-दूर से लोगों का आना-जाना बढ़ गया है। क्वारंटीन सेंटर में पूरे दिन कोविड-19 की ड्यूटी में लगी एंबुलेंस से कोरोना संदिग्धों को लाने और पहुंचाने का काम होता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक क्वारंटीन सेंटर में हर दिन बाहरी लोगों की भीड़ आने से सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन करना मुश्किल हो गया है।

बड़ा खतरा दिनभर क्वारंटीन सेंटर के बाहर जमा हो रहे लोगों से हो रही है। ये लोग घरों के आसपास जहां-तहां लघु शंका करते हैं। कुछ ऐसे भी होते हैं जो थूकते और कुछ कुल्ला भी करते हैं। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि चिंता तो पहले से हो रही थी, लेकिन अब पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद बहुत डर लग रहा है। साथ ही तमाशबीन और तीमारदारों की भीड़ से भी खतरा बढ़ा है।
 

कॉलोनी में झाड़ू तक नहीं लगती

गोकुल खंड कॉलोनी में रहने वालों की बढ़ी परेशानी यहां सफाई का न होना है। हालत यह है कि यहां कभी झाड़ू तक नहीं लगती है। कॉलोनी के लोग खुद से ही साफ. सफाई करते हैं। आम दिनों में तो लोग सफाई कर लेते थे। अब ऐसे हालात में संक्रमण के डर से कॉलोनी वाले सफाई करना तो दूर घर से बाहर निकलने में ही घबरा रहे हैं।

पुलिस वाले भी घबराए

कालिंदीपुरम क्वारंटीन सेंटर के आसपास रहने वालों में यूं तो सरकारी नौकरी पेशा, वकील, कारोबारी समेत अन्य सभी हैं, लेकिन यहां ज्यादातर पुलिस वालों के परिवार ही रहते हैं। ऐसे में ये पुलिस वाले भी संक्रमण के फैलाव से डर रहे हैं। यहां रहने वाले पुलिस वालों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान तो खतरा उठा ही रहे अब घर के पास भी खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed