फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: PAC jawan attacked after entering Magh Mela outpost, hit his head with a brick and broke his head

प्रयागराज : माघ मेला चौकी में घुसकर पीएसी जवान पर हमला, ईंट मारकर सिर फोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Feb 2024 04:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 Feb 2024 04:43 PM IST
सार

विनय पुत्र सोहन जयसवाल निवासी ग्राम सोनाड़ी थाना भलुअनी, जिला देवरिया के मूल निवासी हैं। वह वर्तमान में आरक्षी के पद पर 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ के बाढ़ राहत कंपनी में नियुक्त हैं। इस समय विनय माघ मेला ड्यूटी पर आए हैं।

विज्ञापन
Prayagraj: PAC jawan attacked after entering Magh Mela outpost, hit his head with a brick and broke his head
गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेले में शराब के नशे में धुत हमलावरों ने पीएसी के जवान विमल जायसवाल (34) पर हमला कर दिया। आधी रात पीपा पुल सुरक्षा के लिए बनी अस्थायी चौकी में घुसकर सिपाही का आरोपियों ने सिर फोड़ दिया। इस मामले में दारागंज थाने में दो महिलाओं समेत चार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


विनय पुत्र सोहन जयसवाल निवासी ग्राम सोनाड़ी थाना भलुअनी, जिला देवरिया के मूल निवासी हैं। वह वर्तमान में आरक्षी के पद पर 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ के बाढ़ राहत कंपनी में नियुक्त हैं। इस समय विनय माघ मेला ड्यूटी पर आए हैं। उनकी ड्यूटी रविवार को पीपा पुल नंबर-चार पर लगी गार्द में थी। रात में करीब 1:45 बजे गार्द के पास स्थित झोपड़ पट्टी के कुछ लोग शराब पीकर आपस में गालीगलौज कर रहे थे। उन्हें समझाया गया तो वह लड़ने पर उतारू हो गए। किसी तरह मामला शांत कराकर उन्हें वापस भेजा गया।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर वह अस्थायी चौकी में थे। दोबारा झोपड़ पट्टी में रहने वालों ने नशे में धुत होकर गालीगलौज शुरू कर दी। इस पर उन्हाेंने कहा कि पुलिसकर्मी मेले में लंबे समय तक ड्यूटी करते हैं। आप लोग शराब पीकर शोरगुल करते हैं, जिससे जवानों को परेशानी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बात पर झोपड़ पट्टी में रहने वाले अजय व उसकी पत्नी रोशनी के अलावा सुनिक पुत्र वासुदेव, पूजा पत्नी मिथुन समस्त निवासी झोपड़ पट्टी दशाश्वमेध घाट, थाना दारागंज अस्थायी चौकी के टेंट में घुस आए। साथ ही गालीगलौज करते हुए उन्हें पीटने लगे।

गार्द में तैनात हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश सिंह, अमरेश कुमार यादव, सूरज गुप्ता, चंद्रकेश चौहान ने बीचबचाव किया तो सुनिक ने ईंट से हमला कर दिया। हमले में विनय का सिर फट गया। साथ ही वह बेहोश होकर गिर गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और तीन को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर बृजकिशोर गौतम ने बताया कि अजय, रोशनी और पूजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुनिक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed