फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj open air gym

बैठक, टेंडर में अटक गया ओपेन एयर जिम का काम

Mon, 30 Dec 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj open air gym
स्मार्ट सिटी योजना के तहत लगाए जाने हैं 200 जिम
विज्ञापन

7.50 करोड़ की अनुमानित खर्च, बदला गया डीपीआर
नगर निगम को 31 मार्च तक कराना है स्थापना का काम
प्रयागराज। शहर के विभिन्न पार्कों में स्मार्ट सिटी योजना के तहत 200 ओपेन एयर जिम स्थापना का काम बैठकों और टेंडर में अटक गया है। दिसंबर तक पूरे होने वाली इस योजना के डीपीआर में संशोधन किया गया है। सोमवार को हुई प्री बिड मीटिंग में इस कार्य को इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करने का निर्णय लिया गया।
स्मार्ट सिटी योजना के द्वितीय चरण में शहर के विभिन्न पार्कों में दो सौ ओपेन एयर जिम लगाने का योजना है। मार्च में हुई स्मार्ट सिटी कंपनी की बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति बनी। निर्णय लिया गया कि यह कार्य नगर निगम कराएगा। कम दाम में गुणवत्ता वाले उपकरण लगाने के लिए अफसरों ने पड़ताल कर कंपनियों से संपर्क किया। डीपीआर तैयार किया गया लेकिन खामियों के चलते डीपीआर में संशोधन करना पड़ा।
विज्ञापन

ओपेन एयर जिम के उपकरणों की लागत से हिसाब से एक पार्क में इसकी स्थापना का खर्च करीब दस लाख अनुमानित है। योजना पर कुल 7.50 करोड़ खर्च किए जाएंगे। डीपीआर में संशोधन के कारण फिलहाल यह योजना पिछड़ गई है। कमिश्नर के आदेश पर जिम स्थापना कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया दिसंबर माह में पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के पार्कों में ओपेन एयर जिम स्थापना का काम प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। तय किया गया कि 31 तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर 31 मार्च तक जिम क्रियाशील कर दिए जाएं।
रवि रंजन, नगर आयुक्त, सीईओ स्मार्ट सिटी कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed