{"_id":"60f6f0e18ebc3e67ff69464b","slug":"prayagraj-one-accused-of-assault-arrested-after-entering-public-service-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: जनसेवा केंद्र में घुसकर मारपीट का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: जनसेवा केंद्र में घुसकर मारपीट का एक आरोपी गिरफ्तार
Tue, 20 Jul 2021 09:24 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 20 Jul 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
शिवकुटी के शंकरघाट स्थित जनसेवा केंद्र में घुसकर मारपीट करने का आरोपी अभय यादव मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने लूट के आरोप को गलत बताया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी अभय सलोरी का रहने वाला है और अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता है। उसने बताया कि जनसेवा केंद्र में काम करने वाले शिवांश गोस्वामी ने उसे फोन पर गालीगलौज की थी। विवाद एक युवती से जुड़ा था। इसी को लेकर वह अपने साथियों संग उसके पास पहुंचा था। वहां विवाद हो गया और उसने व उसके साथियों ने उसे पीट दिया। शिवकुटी इंस्पेक्टर महेश सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज व आरोपी के बयान के बाद लूट का आरोप सही नहीं पाया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन