{"_id":"60d0bb318ebc3eb441214664","slug":"prayagraj-on-the-pretext-of-getting-work-the-contractor-and-his-associates-gang-raped-the-woman-in-the-car","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : काम दिलाने के बहाने ठेकेदार और उसके साथियों ने महिला से कार में किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : काम दिलाने के बहाने ठेकेदार और उसके साथियों ने महिला से कार में किया सामूहिक दुष्कर्म
Mon, 21 Jun 2021 09:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 21 Jun 2021 09:45 PM IST
सार
दारागंज में काम दिलाने के बहाने 30 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बहरिया निवासी महिला का आरोप है कि ठेकेदार उसे काम दिलाने के बहाने धोखे से परेड ग्राउंड में ले गया।
विज्ञापन
Gangrape
विस्तार
दारागंज में काम दिलाने के बहाने 30 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बहरिया निवासी महिला का आरोप है कि ठेकेदार उसे काम दिलाने के बहाने धोखे से परेड ग्राउंड में ले गया।
विज्ञापन
फिर वहां अपने एक दोस्त के साथ मिलकर तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि थाने में शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। उसने शिकायती पत्र देकर अफसरों को बताया है कि वह सिविल लाइंस निवासी ठेकेदार भूपेंद्र पांडेय मकान बनाने का ठेका लेता है।
विज्ञापन
जिसकी साइट पर वह पहले काम कर चुकी है। आरोप है कि 15 जून को शाम सात बजे के करीब आरोपी ठेकेदार अपने एक साथी संग उससे सीएमपी कॉलेज के पास मिला। इसके बाद काम दिलाने के बहाने उसे सफारी में बैठा लिया।
आरोप है कि काफी देर इधर-उधर घुमाने के बाद दोनों उसे परेड ग्राउंड ले गए। जहां तमंचा दिखाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का यह भी आरोप है कि शिकायत करने केबावजूद दारागंज पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
जिसके बाद सोमवार को उसने एसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी से शिकायत की। सीओ दारागंज अजीत कुमार ने बताया कि मामले में इंस्पेक्टर से पूछा गया तो उनका कहना है कि पूर्व में किसी तरह की शिकायत उन्हें नहीं मिली है। आरोप लगाने वाली महिला से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। टीम उसके गांव भेजी गई है।