फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Old man shot dead after storming house, beating two sons with rods

प्रयागराज : घर पर धावा बोलकर वृद्ध को गोलियों से भूना, दो बेटों को रॉड से पीटकर किया लहूलुहान

Mon, 11 Oct 2021 11:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Oct 2021 11:59 PM IST
सार

मिठाईलाल के बेटे अरविंद की शादी 2019 में हुई थी। उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी थी।  मायके वालों ने परिवार के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अरविंद कुछ दिन पहले जेल से जमानत पर बाहर आया है। वह दिसंबर में दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था, जिसका विरोध उससे ससुराल के लोग कर रहे थे।

विज्ञापन
Prayagraj: Old man shot dead after storming house, beating two sons with rods
Prayagraj News : मिठाई लाल। फाइल फोटो - फोटो : prayagraj

विस्तार

सरायइनायत के यरना कुटिया गांव में आधी रात घर में घुसे बदमाशों ने मिठाईलाल (60) की हत्या कर दी। लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा करने के बाद उसे गोली मार दी। इस दौरान उसके दो बेटों व पत्नी पर भी हमला किया गया। शोरगुल सुनकर गांववाले दौड़े तो हमलावर भाग निकले। परिजनों ने बेटे के साले समेत दो लोगों को नामजद कराया है। उनका आरोप है कि बहू की मौत के बाद से उसका भाई धमकी दे रहा था। इसी विवाद में उसने वारदात की। पुलिस ने बताया कि दोनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन


मिठाईलाल खेती करता था। परिवार में दो बेटों अरविंद व अभिषेक व पत्नी रज्जि देवी हैं। परिजनों के मुताबिक, रविवार रात करीब एक बजे लाठी-डंडों व असलहों से लैस बदमाश घर में घुस आए और बरामदे में सो रहे अभिषेक पर हमला बोल दिया। बेटे की चीख सुनकर मिठाईलाल जागा तो उस पर भी ताबड़तोड़ वार किए।

विज्ञापन

Prayagraj: Old man shot dead after storming house, beating two sons with rods
Prayagraj News : हत्या के बाद घर पर रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : prayagraj
इसी दौरान उसने एक हमलावर को दबोच लिया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। कमरे में सो रहा बड़ा बेटा अरविंद व पत्नी रज्जी देवी आई तो उन पर भी हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस बुजुर्ग को अस्पताल ले गई लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

उधर, तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां अभिषेक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया ने बताया कि बेटे अरविंद ने तहरीर देकर अपने साले महेशचंद व रोहित को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दूसरी शादी की बात से था नाराज
पुलिस के मुताबिक, अरविंद ने पूछताछ में बताया कि नवंबर 2019 में उसकी पत्नी आरती निवासी बौड़ई कोट, कटौता फूलपुर ने फांसी लगा ली थी। इस मामले में उसके साले महेशचंद्र ने उस पर व उसके माता-पिता व भाई पर मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने उसे जेल भेजा था और ढाई महीने पहले ही छूटकर घर आया था।

अरविंद दिसंबर में दूसरी शादी करने वाला था जिसका ससुराल वाले विरोध कर रहे थे। दरअसल आरती की मौत के बाद उसके दो बच्चों रिया (10) व रितिक (8) का पालन पोषण उसके मायकेवाले ही कर रहे हैं। उनका कहना था कि अरविंंद के हिस्से की संपत्ति दोनों बच्चों के नाम होनी चाहिए। बात नहीं मानने पर ही वह नाराज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed