फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Notice to primary teacher for indecent remarks on PM Modi and CM Yogi

प्रयागराज : पीएम मोदी और सीएम योगी पर अमर्यादित टिप्प्णी पर प्राइमरी शिक्षक को नोटिस 

Sat, 05 Mar 2022 09:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Mar 2022 09:22 PM IST
सार

जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान शहर उत्तरी से सपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा में विकास खंड बहरिया के बहरिया के कंपोजिट विद्यालय सरांय ख्वाजा में तैनात सहायक अध्यापक अजीत यादव ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
Prayagraj: Notice to primary teacher for indecent remarks on PM Modi and CM Yogi
PM Modi CM Yogi - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विधानसभा चुनाव के दौरान सपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते परिषदीय विद्यालय के एक शिक्षक ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी। शिक्षक का यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर वायरल होने लगा। इस बात की जानकारी होने पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने शिक्षक को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है। 

विज्ञापन





जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान शहर उत्तरी से सपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा में विकास खंड बहरिया के बहरिया के कंपोजिट विद्यालय सरांय ख्वाजा में तैनात सहायक अध्यापक अजीत यादव ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन

आरोपी शिक्षक रह चुका है छात्रनेता
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की। इसका वीडियो वायरल हुआ। मामला बीएसए के संज्ञान में आया। इस पर बीएसए ने शिक्षक को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है।



बीएसए का कहना है कि प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के बाद किसी राजनैतिक दल का प्रचार, मंच से भाषण देना और संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना कर्मचारी आचरण नियमावली के खिलाफ है। इस पर शिक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब न देने संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि आरोपित शिक्षक पूर्व में इविवि छात्रसंघ के नेता रहे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed