फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Non-bailable warrant against four other henchmen of former MP Atiq

प्रयागराज : पूर्व सांसद अतीक के चार अन्य गुर्गों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Mon, 31 Jan 2022 10:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Non-bailable warrant against four other henchmen of former MP Atiq
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala

माफिया अतीक अहमद के चार अन्य गुर्गों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हो गया है। यह सभी पांच करोड़ की रंगदारी मांगने और जानलेवा हमले के मामले में फरार चले रहे हैं। इससे पहले अतीक के बेटे अली के खिलाफ पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी कराया था जो खुद भी इसी मामले में अभियुक्त है और फरार भी चल रहा है।

विज्ञापन



31 दिसंबर को करेली के ऐनुद्दीनपुर में जमकर बवाल हुआ था। यहां जेसीबी चलवाकर कार्यालय ढहाने के साथ ही जमकर मारपीट भी हुई थी। कसारी मसारी निवासी जीशान उर्फ जानू ने आरोप लगाया है कि जेसीबी चलवाकर कार्यालय ढहाने व मारपीट करने वाले अतीक के लोग थे, जिनमें उसका बेटा भी शामिल था।
विज्ञापन



उसने जबरन फोन पर उससे अपने अब्बू की बात कराई जिसने पांच करोड़ की रंगदारी मांगी। इस मामले में कुल नौ आरोपी नामजद हुए जबकि दो को मौके से पकड़ा गया। अली समेत घटना के सात आरोपी एक महीने बाद भी पकड़े नहीं जा सके हैं। पुलिस ने पिछले दिनों अली के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्की की कार्रवाई के लिए पुलिस कोर्ट में देगी अर्जी
अब उसके चार अन्य साथियों के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी हो गया है। इनमें कल्लू, आरिफ उर्फ कछौली, असद और एक अन्य शामिल हैं। करेली पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। निर्धारित अवधि में उपस्थित नहीं होने पर उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।

दो आरोपियों के लिए आज दी जाएगी अर्जी
पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले में अली, कल्लू, आरिफ उर्फ कछौली व असद के अलावा इमरान गुड्डू व संजय भी नामजद हैं और घटना के बाद से ही फरार चल रहे हैं। इनके खिलाफ भी गैरजमानती वारंट जारी कराया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। पुलिस का यह भी कहना है कि आरिफ उर्फ कछौली का पिछले दिनों वायरल हुए वीडियो की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed