{"_id":"698efb722da83c7ba30ac2aa","slug":"prayagraj-nizamuddin-special-train-will-run-twice-a-week-railway-has-released-the-timetable-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayuagraj : सप्ताह में दो दिन चलेगी प्रयागराज-निजामुद्दीन स्पेशल, रेलवे ने जारी की समय सारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayuagraj : सप्ताह में दो दिन चलेगी प्रयागराज-निजामुद्दीन स्पेशल, रेलवे ने जारी की समय सारिणी
Fri, 13 Feb 2026 03:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 13 Feb 2026 03:52 PM IST
सार
रेलवे प्रशासन ने दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की समय सारिणी जारी की है। प्रयागराज जंक्शन से इसका संचालन 18 फरवरी से आठ मार्च तक हर बुधवार व रविवार और निजामुद्दीन से 19 फरवरी से नौ मार्च तक हर बृहस्पतिवार व सोमवार को चलेगी।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
रेलवे प्रशासन ने दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की समय सारिणी जारी की है। प्रयागराज जंक्शन से इसका संचालन 18 फरवरी से आठ मार्च तक हर बुधवार व रविवार और निजामुद्दीन से 19 फरवरी से नौ मार्च तक हर बृहस्पतिवार व सोमवार को चलेगी। प्रयागराज से गाड़ी (04123) की रवानगी दोपहर 2:50 बजे होगी।
विज्ञापन
ट्रेन शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, चित्रकूट धाम कर्वी, अतर्रा, बांदा, महोबा, कुल पहाड़, हरपालपुर, मऊरानीपुर, झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, कोसीकलां रुकते हुए अगली सुबह 11:35 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में निजामुद्दीन से (04124) की रवानगी दोपहर 3:45 बजे होगी जो अगली सुबह 9:10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन
एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 21 कोच की ट्रेन में स्लीपर के आठ, सामान्य श्रेणी के नौ, एसएलआर श्रेणी के दो एवं एसी थ्री एवं एसी टू का एक-एक कोच रहेगा।
विज्ञापन