{"_id":"61cb6b654548647f2e6dab09","slug":"prayagraj-nine-state-university-teachers-get-grants-sanctioned-under-research-and-development-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : राज्य विवि के नौ शिक्षकों को मिला अनुदान, रिसर्च एंड डेवलपमेंट योजना के तहत मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : राज्य विवि के नौ शिक्षकों को मिला अनुदान, रिसर्च एंड डेवलपमेंट योजना के तहत मिली स्वीकृति
Wed, 29 Dec 2021 01:24 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:24 AM IST
सार
प्रदेश के राजकीय एवं अनुदानित महाविद्यालयों और राज्य विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को शोध कार्यों के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट योजना के तहत अनुदान स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के राजकीय एवं अनुदानित महाविद्यालयों और राज्य विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को शोध कार्यों के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट योजना के तहत अनुदान स्वीकृत किया गया है। इनमें प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों के नौ शिक्षक भी शामिल हैं, जिन्हें नौ लाख 95 हजार 900 रुपये का अनुदान स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में सामाजिक कार्य एवं दर्शनशास्त्र विभाग के प्रो. विवेक सिंह और डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव को 182000 और प्राचीन इतिहास विभाग के प्रो. राजकुमार को 182500 रुपये का अनुदान और एक लैपटाप स्वीकृत हुआ है। विश्वविद्यालय के ही प्राचीन इतिहास विभाग के प्रो. प्रशांत सिंह को 195000 रुपये का अनुदान स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, विश्वविद्यालय से संबद्ध कुलभाष्कर आश्रम पीजी कालेज में जंतु विज्ञान विभाग के डॉ. अनुराग त्रिपाठी को 75500, शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. पवन पचौरी को 129200 और एग्रीकल्चर एक्सटेंशन विभाग के डॉ. जितेंद्र सिंह भदौरिया को 129200 रुपये के अनुदान मंजूर किए गए हैं। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय पीजी कॉलेज, नैनी के इतिहास विभाग के डॉ. शिवाकांत त्रिपाठी को 86000 और सैदाबाद स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जंतु विज्ञान विभाग के डॉ. अशोक कुमार वर्मा को 192000 रुपये का अनुदान स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन