{"_id":"5ec96a018ebc3e908d604d65","slug":"prayagraj-nine-are-fine-including-lab-technician-s-wife-engineer-s-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: इंजीनियर के भाई की पत्नी, लैब टेक्नीनिशयन समेत नौ हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: इंजीनियर के भाई की पत्नी, लैब टेक्नीनिशयन समेत नौ हुए ठीक
Sat, 23 May 2020 11:53 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 23 May 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती लूकरगंज के इंजीनियर के भाई की पत्नी, स्वास्थ्य विभाग का लैब टेक्नीशियन, प्रधान का बेटा, पति सहित नौ लोगों की छुट्टी शनिवार को कर दी गई। इसमें प्रतापगढ़ की प्रसव कराने वाली कोरोना पॉजिटिव महिला भी शामिल है। उसकी बच्ची कोविला सहित सभी की रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आई है। इसके बाद सभी को घर भेज दिया गया।
शनिवार को इंजीनियर के भाई की पत्नी और कालिंदीपुरम में लोगों का स्वाब सैंपल लेने वाला दारागंज के टेक्नीशियन की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। हालांकि इंजीनियर के पत्नी और उनकी सास की रिपोर्ट पांचवीं बार पॉजिटिव आई है। इससे उन्हें अभी भर्ती ही रखा गया है। उनके परिवार के तीन लोग घर जा चुके हैं। उधर, दारागंज निवासी लैब टेक्नीशियन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि उसकी पत्नी अभी एसआरएन में ही है। वह भी कोरोना पॉजिटिव है।
उधर, सैदाबाद का प्रधान का बेटा भी निगेटिव आया है। जबकि प्रधानपति पहले ही निगेटिव आ चुका था। दोनों को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। प्रतापगढ़ की प्रसव कराने वाली महिला व उसकी नवजात बच्ची कोविला की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें भी घर भेज दिया गया। एसआरएन में भर्ती जिले के एक और युवक की भी रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी की गई।
विज्ञापन
उधर, एल-वन हॉस्पिटल से दो लोगों को घर भेजा गया। एल-1 हॉस्पिटल के नोडल इंचार्ज डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि इसमें एक मरीज कौशाम्बी का है, जबकि दूसरा मरीज उतरांव के टिकरी गांव का है। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने कहा कि यहां अब मरीजों की संख्या 28 रह गई है। इसमें प्रयागराज के 25 और कौशाम्बी के तीन हैं। जबकि एसआरएन में प्रयागराज के 12, फतेहपुर का एक और प्रतापगढ़ के आठ मरीज भर्ती हैं।