{"_id":"5ef4d55d8ebc3e433922c7ee","slug":"prayagraj-news-virtual-dialogue-with-railway-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकल से वोकल स्कीम को प्रोत्साहित करने की जरूरत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकल से वोकल स्कीम को प्रोत्साहित करने की जरूरत
Thu, 25 Jun 2020 11:21 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Railway Minister Piyush Goyal
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की वर्चुअल रैली के एक दिन बाद रेलमंत्री पीयूष गोयल ने प्रयागराज समेत प्रदेश के तमाम व्यापारियों के साथ बृहस्पतिवार को वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान पीयूष गोयल ने व्यापारियों को देश की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान खुदरा व्यापारी सही मायने में कोरोना वारियर्स साबित हुए। अब पीएम मोदी के मूलमंत्र लोकल से वोकल स्कीम को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।
विज्ञापन
रेलमंत्री पीयूष गोयल के वर्चुअल संवाद से प्रदेश भर से तकरीबन 750 व्यापारियों ने शिरकत की। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी प्रस्तावक के तौर पर इस वर्चुअल रैली में शामिल हुए। इस दौरान प्रयागराज से मेयर अभिलाषा गुप्ता, प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा समेत कुल 21 व्यापारी शामिल हुए। संवाद में पीयूष गोयल ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री ने कोरोना संकट से निपटने के लिए 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज दिया।
विज्ञापन
यह पैकेज देश की विकास यात्रा को आत्म निर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आर्थिक पैकेज हमारे कुटीर उद्योग, गृह उद्योग, एमएसएमई एवं करोड़ों देशवासियों की आजीविका का साधन है, जो आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का मजबूत आधार है। इस दौरान संवाद में कैबिनेट मंत्री नंदी ने कहा कि मेरी समझ में राजनीतिक का प्रथम दायित्व है कि व्यापार और व्यापारियों को सुरक्षित रखना।
विज्ञापन
प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री से पूछा कि लॉकडाउन के दौरान दुकानें बंद रहीं। ऐसे में सरकार व्यापारियों का उक्त अवधि का बिजली का बिल माफ करें। विजय अरोरा के अनुसार संवाद में प्रयागराज से दिनेश केसरवानी, श्याम केशवानी, अंबरीश खुराना, विनय टंडन, अनिल अग्रवाल, राजीव नैय्यर, राणा चावला, गुरुचरण अरोरा, प्रवीण मालवीय आदि ने शिरकत की।