{"_id":"6038063095ca5161db2bc83d","slug":"prayagraj-news-vhp-pledge-to-save-cow-river-ganga-and-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम तीरे गाय, गंगा और गांव बचाने का संकल्प, विहिप चलाएगा जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम तीरे गाय, गंगा और गांव बचाने का संकल्प, विहिप चलाएगा जागरूकता अभियान
Fri, 26 Feb 2021 01:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लव जिहाद रोकने के लिए विहिप द्वारा मातृशक्ति से जुड़ी बहनों को प्रशिक्षण देने के निर्णय के बाद संगम तीरे संगठन की ओर से भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए गाय, गंगा और गांव बचाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. गुरु प्रसाद सिंह की मौजूदगी में विहिप पदाधिकारियों ने तय किया कि गाय की रक्षा के लिए काशी प्रांत के प्रयागराज समेत सभी 20 जिलों में प्रखंड स्तर तक की समितियों का गठन कर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
माघ मेला स्थित विहिप के शिविर में गोरक्षा विभाग काशी प्रांत के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. गुरु प्रसाद सिंह ने कहा कि गाय, गंगा और गांव की रक्षा से ही भारतीय संस्कृति की रक्षा संभव है। उन्होंने कहा कि भारत में गांव न होते तो कोविड-19 से देश को ज्यादा हानि होती।
विज्ञापन
यदि भारत को बचाना है तो गाय, गंगा और गांव को बचाना होगा। कहा कि कीटनाशक के माध्यम से जहां खेतों की उर्वरा शक्ति समाप्त हो रही है तो वहीं लोग कैंसर जैसी बीमारी के भी शिकार हो रहे हैं।
कहा कि संगठन का उद्देश्य कृषि के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाकर गांव में उद्योग को विकसित करना है। उन्होंने जैविक खेती के प्रयोग पर बल दिया। इसके लिए गोरक्षा विभाग के माध्यम से गांव-गांव किसानों के सम्मेलन कर उन्हें प्रशिक्षित कर जैविक कृषि के माध्यम से स्वावलंबी बनाने का कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री वासुदेव पटेल ने कहा कि गो आधारित खेती से ही देश को खुशहाल बनाया जा सकता है। जिसके लिए गो कृपा अमृतम का निर्माण गो रक्षा विभाग द्वारा किया गया है । गो कृपा अमृतम से किसान का मित्र केंचुआ खेतों में आता है, इससे खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ती है।
भ्रष्टाचार की शिकार हुईं सरकारी गोशालाएं
विहिप गोरक्षा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश के हर एक नागरिक को गोमाता की रक्षा का संकल्प लेकर आगे आना होगा, क्योंकि गोमाता बेसहारा बनकर दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। आरोप लगाया कि शासन प्रशासन द्वारा गांव व शहरों में संचालित गोशाला भ्रष्टाचार की शिकार हो चुकी हैं। इस अवसर पर गोरक्षा विभाग के प्रांत मंत्री लाल मणि तिवारी ने बताया कि देश में वर्तमान में संगठन विहिप के 37 प्रांतों में काम कर रहा है।
बैठक में प्रांत अध्यक्ष भोला नाथ मिश्र, महेश तिवारी, जितेंद्र , शिव कुमार झा, विजय शंकर चतुर्वेदी, विष्णु श्रीवास्तव ,अवधेश राय, नागेश्वर तिवारी, मीनाक्षी मिश्रा एवं पवन आदि मौजूद रहे।