फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News Updates: Security of Umesh Pal house increased after murder of Atiq and Ashraf, high alert

Prayagraj News Updates : अतीक और अशरफ की हत्या के बाद उमेश पाल के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई, शहर में हाई अलर्ट

Sun, 16 Apr 2023 08:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 08:49 AM IST
सार

अतीक व अशरफ की हत्या के बाद जयंतीपुर में उमेशपाल के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। असद के एनकाउंटर के बाद पहले ही उमेश के घर के बाहर सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई थी। अतीक व अशरफ की हत्या के बाद सुरक्षा में अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी गई।

विज्ञापन
Prayagraj News Updates: Security of Umesh Pal house increased after murder of Atiq and Ashraf, high alert
अतीक अहमद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अतीक व अशरफ की हत्या के बाद जयंतीपुर में उमेशपाल के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। असद के एनकाउंटर के बाद पहले ही उमेश के घर के बाहर सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई थी। अतीक व अशरफ की हत्या के बाद सुरक्षा में अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी गई। इसके अलावा धूमनगंज पुलिस को विशेष नजर बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अलावा पूरे शहर में हाईअलर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में पीएसी, पुलिस और आरएएफ के जवानों की तैनाती की गई है। शनिवार रात वारदात के बाद शहर के कई इलाकों में तोड़फोड़ और हंगामा शुरू हो गया था। अतीक अहमद के पैतृक निवासी चकिया, कसारी-मसारी, राजरूपपुर, खुल्ताबाद, करेली, अटाला आदि में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है। घटना के बाद प्रदेश के कई जनपदों से पीएएसी और पुलिस बल प्रयागराज में मंगा ली गई है। कानून व्यवस्था की  स्थिति बिगड़ने न पाए इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी चक्रमण कर रहे हैं। 

विज्ञापन

पिता-चाचा की मौत की खबर पर बिलख पड़े अबान-एहजम

राजरूपपुर बालगृह का माहौल हुआ गमगीनप्रयागराज। उधर पिता व चाचा की मौत की खबर मिलते ही राजरूपपुर बाल गृह में अतीक के नाबालिग बेटे बिलख पड़े। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही अतीक के चौथे नंबर का बेटा एहजम और सबसे छोटा बेटा अबान राजरूपपुर बालगृह में निरुद्ध हैं। अतीक और अशरफ की हत्या की जानकारी उन्हें टीवी पर खबर चलने पर हुई। इसके बाद दोनों बिलखने लगे। बाल गृह में निरुद्ध अन्य अंत:वासियों ने किसी तरह उन्हें संभाला लेकिन उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। गौरतलब है कि भाई असद के एनकाउंटर के बाद से वह पहले ही गमगीन चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed