फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news Update: House maid and her daughter leave for the engineer's house

प्रयागराजः इंजीनियर के घर खाना बनाने वाली नौकरानी और उसकी बेटी की छुट्टी

Tue, 19 May 2020 12:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 19 May 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news Update: House maid and her daughter leave for the engineer's house
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लूकरगंज इंजीनियर के घर खाना बनाने वाली नौकरानी और उसकी बेटी को सोमवार को कोटवा-बनी एल-1 हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें एंबुलेंस से घर पहुंचाया गया और सात दिनों तक होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया है। नौकरानी की रिपोर्ट छह मई को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से ही उसे कोटवां-बनी एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


एल-1 हॉस्पिटल के नोडल इंचार्ज एसीएमओ डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि नौकरानी और उसकी बेटी की जांच रविवार को कराई गई थी। दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई तो सोमवार को छुट्टी दे दी गई। जबकि उसके पति और दो बच्चों की रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ चुकी है। इंजीनियर के संपर्क में आने से कुल सात लोग कोरोना पॉजिटिव हुए थे। पांच उनके परिवार के ही लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


पांचों लोगों का स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में उपचार चल रहा है, जिसमें उनकी पत्नी, भाई और भाई की पत्नी, मां, सास शमिल हैं। पांचों की तीन बार कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पत्नी को भर्ती हुए 16 दिन हो गए हैं।  हॉस्पिटल से दो मरीजों की छुट्टी के बाद वहां अब 25 मरीजों को उपचार चल रहा है। इसमें प्रयागराज के साथ कौशाम्बी और फतेहपुर के मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed