{"_id":"62b20b3febcb6b1198784d2d","slug":"prayagraj-news-truck-s-tank-explodes-at-petrol-pump-stirred-up-by-massive-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj news: पेट्रोल पंप पर ट्रक की टंकी फटी, भीषण आग से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj news: पेट्रोल पंप पर ट्रक की टंकी फटी, भीषण आग से मचा हड़कंप
Tue, 21 Jun 2022 11:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:47 PM IST
सार
- 0 आग बुझाते समय दो कर्मचारी झुलसे
- 0 थानापुर स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार को हुआ हादसा, सबमर्सिबल पम्प चलाकर किया गया आग पर काबू
विज्ञापन
आग (सांकेतिक फोटो )
- फोटो : amar ujala
विस्तार
थानापुर स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार को ट्रक का टायर फटने से टंकी में आग लग गई। तेल की वजह से आग ने भीषण रुख अख्तियार कर लिया। वहां भगदड़ जैसा माहौल हो गया। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू किया लेकिन वहां घंटों अफरातफरी मची रही। आग बुझाते समय दो कर्मचारी झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग अगर पेट्रोल पंप मशीन तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो जाता।
फूलपुर के थानापुर स्थित गणपति कृपा पेट्रोल पंप पर मंगलवार को दिन में चालक डीजल भरवाने के लिए पहुंचा। कर्मचारी ने डीजल भरने के लिए जैसे ही पाइप निकाला, उसी समय ट्रक का टायर फट गया। धमाके के साथ ट्रक की टंकी भी फट गई और उसमें आग लग गई। डीजल होने की वजह से कुछ ही सेकेंडों में आग भीषण रूप से फैलने लगी। वहां अफरातफरी मच गई।
कुछ लोग अपने अपने दोपहिया वाहन छोड़कर भागे तो कुछ चीखने लगे। अफरातफरी के माहौल में पेट्रोल पंप कर्मचारी रामबदन तिवारी, पप्पू सिंह, शिव कुमार तथा बगल में ढाबा संचालक पिंटू दुबे ने आग पर काबू करने का प्रयास किया। फायर सिलेंडर से आग को बुझाने की कोशिश की गई लेकिन डीजल के कारण आग लगातार बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन
आग बुझाने के दौरान रामबदन तिवारी (60) और शिवकुमार (40) झुलस गए। उन्हें तुरंत वहां से हटाकर अस्पताल भेजा गया। इसी दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बगल में ही सबमर्सिबल पंप लगाकर पानी छोड़ना शुरू किया तो कुछ देर बाद आग पर काबू पाया जा सका।
वहां तब तक उधर से गुजरने वालों की भीड़ लग गई थी। आग पेट्रोल पंप की मशीन तक नहीं पहुंच पाई थी, इसी कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। कर्मचारियों ने भी सूझबूझ दिखाई। आग से ट्रक का आधा हिस्सा जलकर खाक हो गया था। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। लगभग दो घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई। इसके बाद पेट्रोल और डीजल वितरण फिर शुरू किया गया।