फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News Thieves broke the lock of a closed house and stole goods worth lakhs

Prayagraj News : बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों का माल पार कर गए चोर, मुख्य गेट समेत 11 कमरे के ताला चटकाए

Sat, 06 Sep 2025 04:22 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हंडिया (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, हंडिया (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Sep 2025 04:22 PM IST
सार

हंडिया कोतवाली के बरौत चौकी अंतर्गत ग्राम सभा टेला पूर्वी में गंगाराम सिंह के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। 

विज्ञापन
Prayagraj News Thieves broke the lock of a closed house and stole goods worth lakhs
बरौत के टेला गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हंडिया कोतवाली के बरौत चौकी अंतर्गत ग्राम सभा टेला पूर्वी में गंगाराम सिंह के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे सहित 11 कमरे का दरवाजा तोड़कर घटना को अंजाम दिया। चोरी गए सामान में गहने, बर्तन और घर के कीमती सामान शामिल हैं। घर के अंदर पड़े लाइसेंसी  बंदूक को चोरों ने छोड़ दिया। चोरी गए सामानों का मूल्य कितना है इसका सही आंकड़ा सामने नहीं आया है। परिजनों के आने के बाद ही सही स्थिति पता चल सकेगी।

विज्ञापन


टेला पूर्वी गांव निवासी गंगाराम सिंह का पूरा परिवार बंगलूरू और कोयंबटूर में रहता है। घर पर बुजुर्ग मकान मालिक गंगाराम सिंह और उनकी पत्नी रहती हैं। करीब एक माह पहले बुजुर्ग दंपती भी इलाज कराने के लिए बंगलूरू अपने पुत्र के यहां चले गए थे। पूरे मकान में ताला लगा था। शुक्रवार की रात चोर लोहे के मेन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए। सभी कमरों का ताला तोड़कर गहने और कीमती सामान उठा ले गए।
विज्ञापन


पड़ोस में रहने वाले लोगों ने घटना की जानकारी मकान मालिक और उनके पुत्रों को दे दी है। पीड़ित गंगाराम सिंह के चचेरे सुपौत्र रजनीश सिंह ने बताया कि उनके घर के ठीक सामने दादा जी का घर है। सुबह उनके मेंन गेट का ताला टूटा हुआ दिखा तो आशंका हुई। जब घर के अंदर में गए तो सभी रूम का ताला टूटा देख अवाक रह गया। उसके बाद 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस चली गई। गंगाराम सिंह के पुत्र रामअनुज सिंह ने फोन पर बताया कि जांच करने पहुंचे चौकी इंचार्ज बरौत लाइसेंसी बंदूक अपने साथ ले गए हैं। चोरी गए सामान की कीमत कितनी है इसका अनुमान अभी परिजन नहीं लगा पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed