फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news:  The driver of the bullion trader was the mastermind of the robbery

प्रयागराजः सराफा कारोबारी का ड्राइवर निकला लूट का मास्टरमाइंड, पौने दो करोड़ बरामद

Wed, 03 Feb 2021 02:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मंझनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, मंझनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 03 Feb 2021 02:38 AM IST
सार

  • 25 लाख का कर्ज चुकाने के लिए बड़े भाई के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम
  • मध्य प्रदेश पुलिस के हत्थे चढ़े चालक के भाई सहित तीन लोगों ने किया घटना का खुलासा

विज्ञापन
prayagraj news:  The driver of the bullion trader was the mastermind of the robbery
सांकेतिक चित्र... - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी के प्रतिष्ठित आभूषण कारोबारी ज्वाला सेठ के कर्मचारियों के साथ करोड़ों की लूटपाट मामले में मध्यप्रदेश पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े  तीन बदमाशों के पास से एक करोड़ 74 लाख नकद,  एक लाख 87 हजार के अधजले नोट व 81 पूरी तरह से जले पांच सौ के नोट बरामद हुए हैं। बदमाशों में एक कारोबारी के चालक का सगा बड़ा भाई है। 25 लाख का कर्ज चुकाने के लिए घटना को चालक ने अपने भाई के साथ मिलकर अंजाम दिया था। चालक इस समय पुलिस की हिरासत में है।

विज्ञापन


कारोबारी ज्वाला सेठ का चालक हरिनाथ यादव साथी विनोद रावत के साथ 30 जनवरी की रात करोड़ों रुपये कैश लेकर दिल्ली के लिए स्कॉर्पियो से रवाना हुआ। देर रात प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां के समीप इनोवा सवार बदमाशों ने मारपीट कर गाड़ी व कैश लूट लिया था। इस मामले में कारोबारी ने कोखराज पुलिस को दी तहरीर में 40 लाख रुपये लूटे जाने की बात कही। पुलिस रिपोर्ट दर्ज मामले की छानबीन कर रही रही थी कि पता चला मध्यप्रदेश के सिवनी जिला अंतर्गत उरई थाने में तीन बदमाश पकड़े गए हैं। 
विज्ञापन


उनकी पहचान मुंबई के मोती शाह लेन मझगांव निवासी हरिओम यादव, कोलीवाड़ा थाना अंटापीर के सुनील वर्मा और भिंड बाजार के ग्यासबाबू के रूप में हुई है। इनोवा सवार इन बदमाशों के पास से एक करोड़ 74 लाख नकद, एक लाख 87 हजार के आंशिक अधजले नोट व पांच सौ के 81 नोट पूरी तरह से जले बरामद हुए हैं। यह पैसा इनोवा के बोनट में छिपा कर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोनट में रखे रुपये उड़ने लगे तो हुआ मामले का खुलासा
एसपी सिवनी कुमार प्रतीक ने पूछताछ की तो बदमाशों ने बताया कि हरिओम यादव का भाई हरिनाथ वाराणसी के आभूषण कारोबारी के यहां चालक है। अक्सर वह सोना चांदी खरीदने के लिए दिल्ली और मुंबई आया करता था। हरिओम ने भाई के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और इनोवा से हथिगवां इलाके में लूटपाट कर मुंबई जा रहे थे। रास्ते में पुलिस चेकिंग से बचने के लिए कैश बोनट के नीचे छिपाकर रखा गया था। सुखतारा के समीप इंजन हीट होने व शॉटसर्किट से आग लग गई। गाड़ी रोकी गई तो नोट उड़ने लगे। जिस पर स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed