फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   prayagraj news: the bullies beat the couple

राजमार्ग पर दंबगों ने दंपती को पीट किया अधमरा  

Wed, 24 Jun 2020 01:41 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Jun 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news: the bullies beat the couple
a - फोटो : a

बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे दंपति पर घात लगाए बैठे दबंगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे और लोहे की राड से मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों के परिजनों ने पुलिस पर घर में तोडफ़ोड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के खतनपुर निवासी शिवकुमार (44) पुत्र रामचरन मंगलवार की सुबह पत्नी हीरावती के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। बभनमई पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही घात लगाए दबंगों ने उन्हें रोक लिया और लोहे की राड व हाकी से पीटने लगे। जिससे हीरावती बेहोश होकर गिर पड़ी। दबंगों ने राड से हमलाकर शिवकुमार का पैर तोड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी डा. अतुल अंजान त्रिपाठी व थानाध्यक्ष ने मय फोर्स दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनके घर में रखे टीवी, फ्रीज कूलर, चारपाई, बाइक, टीनशेड आदि तोड़ डाला। महिलाओं के विरोध करने पर महिला सिपाहियों ने उन पर डंडे बरसाए। पुलिसिया तांडव से आसपास के लोगों में खौफ व्याप्त हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिहरगंज बाजार के मंदिर से हनुमानजी की मूर्ति चोरी 
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed