फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: sweeper hanged in office

नगर पंचायत कार्यालय में फांसी पर झूला सफाईकर्मी

Sat, 20 Jun 2020 11:22 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Jun 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news: sweeper hanged in office
बिल्हौर स्टेशन के गैंगमैन ने फांसी लगाकर जान दी, किसी बात से तनाव में था युवक - फोटो : अमर उजाला

नगर पंचायत कार्यालय में सफाईकर्मी मोहनलाल फांसी के फंदे पर झूल गया। शनिवार सुबह लोगों ने उसका शव फंदे पर लटका देखा तो सनसनी फैल गई। परिवारवालों का आरोप है कि आर्थिक तंगी व नगर पंचायत अफसरों के रवैये से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। महीनों चक्कर काटने के बावजूद उसे एरियर का भुगतान नहीं किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मूलरूप से फतेहपुर के गांजीपुर चुटियाली गांव निवासी मोहन लाल (40) पुत्र पगोले स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में दैनिक सफाईकर्मी था। शुक्रवार रात 12.30 बजे के करीब वह कार्यालय पहुंचा और वहां चुल्ले में फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया।  सुबह सूचना पर घरवाले व पुलिस भी आ गई। परिवारवालों ने पूछताछ में बताया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद विनियमित न किए जाने व एरियर भुगतान न होने से परेशान होकर मोहनलाल ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


बेटे दीपू ने पुलिस को तहरीर देकर यह भी आरोप लगाया कि उसके पिता ने अफसरों को चेताया था कि अधिकार न मिलने पर वह जान दे देंगे। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, नगर पंचायत ईओ प्रदीप मिश्र ने बताया कि एरियर भुगतान पर शासन स्तर से रोक है, अन्य आरोप निराधार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
सफाईकर्मी की खुदकुशी की यह पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज देखने से पता चला कि उसने डेढ़ मिनट के भीतर ही अपनी जान दे दी। 12:32:41 मिनट पर वह पहली बार कैमरे में नजर आता है और ठीक 97 सेकंड बाद यानी 12:34:18 मिनट पर फंदे पर झूल जाता है। इस तरह डेढ़ मिनट में उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले ली है। उधर, पत्नी रीता व बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।  


दबाव बनाने का भी आरोप
मृतक सफाईकर्मी के बेटे दीपू ने नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों पर मनमानी तहरीर लिखकर जबरन हस्ताक्षर करने का भी आरोप लगाया। उसने बताया कि सुबह कर्मचारियों ने लिखवा लिया कि उसके पिता ने घरेलू कलह में ऐसा कदम उठाया। बाद में उसने दूसरी तहरीर पुलिस को दी, जिसमें एरियर भुगतान न होने व विनियमित न किए जाने से परेशान होकर जान देने की बात लिखी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed